मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
पठित परिच्छेद
परिच्छेद—2:
प्रतिवर्ष जून से सितंबर के चार महीनों के दौरान होने वाले मानसूनी प्रवाहों के अत्यधिक विषम, ऋतुनिष्ठ एवं स्थानिक वितरण के उपयोग के कई अवसरों को खोया जा चुका है। चूँकि इन कुछ महीनों में ही अधिकांश वर्षा होती है एवं परिणामतः स्वच्छ जल उपलब्ध होता है, जलाशयों में वर्ष के जल के संचयन की आवश्यकता और बाद में वर्ष-भर उपयोग हेतु छोड़ना, एक ऐसी अनिवार्यता है जिसकी कोई उपेक्षा नहीं कर सकता। जलवायु परिवर्तन मौसम की स्थितियों को सदा प्रभावित करता रहेगा और जल की अल्पता तथा इसके आधिक्य को उत्पन्न करेगा। जहाँ लाखों लोग सूखे एवं बाढ़ से पीड़ित होते हैं वही देश की कई नदियों में पानी अप्रयुक्त बहता रहता है और प्रत्येक वर्ष समुद्र में बह जाता है।

उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा भारत की दृष्टि से सर्वाधिक तर्कसंगत एवं व्यावहारिक निहितार्थ हो सकता है?
1. नदियों के अंतःसंबंधन को प्रारंभ किया जाना चाहिए।
2. जल के यथोचित वितरण के लिए पूरे देश में बांधों एवं नहरों के नेटवर्क का निर्माण किया जाना चाहिए।
3. कृषकों को बोरवेल की खुदाई के लिए सुलभ ऋण दिया जाना चाहिए।
4. कृषि में जल के प्रयोग को कानूनी रूप से नियंत्रित किया जाना चाहिए।
5. केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नदियों के जल के वितरण को नियंत्रित किया जाना चाहिए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

20203Mprelimsupscyear-2020p2reading-comprehension
A.(a) 1 और 2सही
B.(b) 2, 4 और 5
C.(c) 1, 3 और 4
D.(d) 2, 3 और 5
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (a) 1 और 2

परिच्छेद मानसूनी प्रवाह के असमान वितरण, जलाशयों में जल संचयन की आवश्यकता और नदियों के अप्रयुक्त बहने वाले पानी पर प्रकाश डालता है। इसके व्यावहारिक निहितार्थ हैं: 1. नदियों का अंतःसंबंधन ताकि जल को सही जगह पहुँचाया जा सके, और 2. उचित वितरण के लिए पूरे देश में बांधों और नहरों का नेटवर्क। बोरवेल के लिए ऋण देना भूजल को और अधिक घटाएगा। अतः 1 और 2 सही हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Passage 2:
Many opportunities to harness the highly skewed, seasonal and spatial distribution of monsoon flows, which occur in a four-month period from June to September annually, have been lost. Since these few months account for most of the rainfall and consequent freshwater availability, the need for holding rainwater in reservoirs, for subsequently releasing it for use over the year, is a necessity nobody can afford to overlook. Climate change will continue to affect weather conditions and create water shortages and excesses. While millions suffer from droughts and floods, waters in the country's many rivers flow unutilized, and are discharged into the sea every year.

With reference to the above passage, which of the following could be the most rational and practical implications for India?
1. Inter-linking of rivers should be undertaken.
2. A network of dams and canals should be built across the country for proper distribution of water.
3. Farmers should be provided easy loans for digging borewells.
4. Usage of water for agriculture should be regulated by law.
5. Distribution of river water among regions should be regulated by the Union Government.

Select the correct answer using the code given below.

A.(a) 1 and 2Correct
B.(b) 2, 4 and 5
C.(c) 1, 3 and 4
D.(d) 2, 3 and 5

Correct Option: (a) 1 and 2

The passage highlights the seasonal and spatial distribution of monsoon flows, freshwater availability during a few months, and the necessity of holding rainwater in reservoirs. It laments that millions suffer from droughts and floods while river water flows unutilized into the sea. Rational implications for India include: 1. Inter-linking of rivers to transfer surplus water to deficit regions, and 2. Building a network of dams and canals for proper distribution and storage. Statement 3 (loans for borewells) depletes groundwater and contradicts surface water storage needs. Statement 4 (regulating agricultural water usage by law) and Statement 5 (Union Government regulation of river water among regions) are either too restrictive, legally impractical, or beyond the direct scope of the passage's emphasis on infrastructure and storage. Thus, 1 and 2 are the most rational and practical implications. Option (a) is correct.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play