मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›इस परिच्छेद के निहितार्थ को निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक
पठित परिच्छेद
श्रमयोग्य आयु की लगभग आधी से अधिक भारतीय महिलाएँ और लगभग एक-चौथाई भारतीय पुरुष अनौपमिया (एनीमिया) से ग्रस्त हैं । अध्ययनों के अनुसार, इसके परिणामस्वरूप वे जितना उत्पादनशील हो सकते थे, उससे कहीं 5% से 15% तक कम उत्पादनशील हैं । भारत में दुनिया के सबसे अधिक यक्षमा (ट्यूबरकुलोसिस) से ग्रस्त लोगों का बोझ भी है, जिससे देश में वार्षिक रूप से 17 करोड़ श्रम-दिवसों की हानि होती है । किंतु, आज जितनी महत्वपूर्ण उत्पादकता की हानि है, भविष्य में होने वाली क्षमता की हानि उतनी ही महत्वपूर्ण है । यह दिनोंदिन अधिक स्पष्ट होता जा रहा है कि कुपोषित भारतीय बच्चे संज्ञानात्मक योग्यता के अनेक मापनों पर, अपने साथ के भली-भांति सुपोषित बच्चों की तुलना में, दो या तीन गुना कम निष्पादन करते हैं । एक ऐसी अर्थव्यवस्था के लिए, जो अत्यधिक कुशल कामगारों पर अपेक्षाकृत अधिक निर्भर होगी, इससे एक महत्वपूर्ण चुनौती सामने आती है । और भारत के जनांकिकीय दृष्टिकोण से, यह एक ऐसी चुनौती है जिससे वास्तव में निपटना चाहिए ।

इस परिच्छेद के निहितार्थ को निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

20233Mprelimsupscyear-2023p2reading-comprehension
A.शिक्षा प्रणाली को ग्रामीण क्षेत्रों में अवश्य सुधार किया जाना चाहिए ।
B.कौशल विकास कार्यक्रम का बड़े पैमाने पर और प्रभावी कार्यान्वयन आज के वक्त की ज़रूरत है ।
C.आर्थिक विकास के लिए, केवल कौशल-युक्त कामगारों के स्वास्थ्य और सुपोषण पर विशेष ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है ।
D.जिस तीव्र आर्थिक संवृद्धि की हमें अपेक्षा है, उसके लिए लोगों के स्वास्थ्य और सुपोषण पर ध्यान दिया जाना चाहिए ।सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: जिस तीव्र आर्थिक संवृद्धि की हमें अपेक्षा है, उसके लिए लोगों के स्वास्थ्य और सुपोषण पर ध्यान दिया जाना चाहिए ।

परिच्छेद में विस्तार से बताया गया है कि कैसे एनीमिया और तपेदिक वर्तमान उत्पादकता को कम करते हैं, और भविष्य में कुपोषण के कारण बच्चों की संज्ञानात्मक क्षमताओं में गिरावट से भारी क्षमता की हानि होती है। भारत के जनांकिकीय दृष्टिकोण और कुशल कामगारों पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए, लोगों के स्वास्थ्य और सुपोषण पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। विकल्प (d) इस मर्म को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है कि जिस तीव्र आर्थिक संवृद्धि की अपेक्षा है, उसके लिए स्वास्थ्य और सुपोषण पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
More than half of Indian women and almost a quarter of Indian men of working age suffer from anaemia. According to studies, they are anywhere from 5 – 15% less productive than they could be, as a result thereof. India also has the largest tuberculosis burden in the world, costing 170 million workdays to the country annually. But what is just as important as lost productivity now is lost potential in the future. It is becoming increasingly clear that on many measures of cognitive ability, malnourished Indian children perform two or three times worse than their adequately nourished peers. For an economy that will be more dependent on highly skilled workers, this poses a significant challenge. And it is one that really should be addressed given India's demographic outlook.

Which one of the following statements best reflects what is implied by the passage?

A.Education system must be strengthened in rural areas.
B.Large scale and effective implementation of skill development programme is the need of the hour.
C.For economic development, health and nutrition of only skilled workers needs special attention.
D.For rapid economic growth as envisaged by us, attention should be paid to health and nutrition of the people.Correct

Correct Option: For rapid economic growth as envisaged by us, attention should be paid to health and nutrition of the people.

The passage details how anaemia and infectious diseases like tuberculosis reduce current workforce productivity, but places crucial emphasis on the future potential loss due to malnutrition impairing children's cognitive abilities. Given India's demographic dividend and the transition towards an economy dependent on highly skilled workers, addressing health and nutrition is vital. Option (d) directly captures this core message: for rapid economic growth, attention must be paid to the health and nutrition of the people, addressing both immediate productivity and future cognitive potential. Options (a), (b), and (c) either narrow down the scope improperly or miss the foundational health-nutrition nexus highlighted in the text.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play