मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›परिच्छेद द्वारा संक्षिप्त सर्वाधिक तार्किक और निर्णायक संदेश क्या है?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद—4:
जब तक वित्तीय तंत्र स्थापित न हो जाए तब तक हमारे शहरी निकाय संभवतः हमारे शहरों में जलापूर्ति की धारणीय व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकते। जलापूर्ति के लिए प्राकृतिक स्रोतों से जल संचित करने, उसे पीने-योग्य बनाने की अभिक्रिया, तथा उपभोक्ताओं तक उसकी आपूर्ति करने के लिए पाइपों के जल-वितरण नेटवर्क बिछाने में भारी निवेश की आवश्यकता होती है। उसमें मल-प्रबंधन अधःसंरचना एवं मल-जल अभिक्रिया संयंत्रों में भी निवेश की आवश्यकता होती है, जिससे मल-प्रणाल अपशिष्ट जल को इन संयंत्रों तक ले जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि असंसाधित मल-जल प्राकृतिक जल निकायों में बिल्कुल ही नहीं छोड़ा जाए। यदि हमारे शहर इतने समृद्ध होते कि वो पूरी लागत को वहन कर सकते तो जल की निःशुल्क पूर्ति की जा सकती थी। वे ऐसे नहीं हैं।

परिच्छेद द्वारा संक्षिप्त सर्वाधिक तार्किक और निर्णायक संदेश क्या है?

20203Mprelimsupscyear-2020p2reading-comprehension
A.(a) शहरी स्थानीय निकायों को उपभोक्ता शुल्कों के माध्यम से लागत वसूलनी चाहिए।सही
B.(b) शहरी स्थानीय निकाय हमारे शहरों की जल आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए पर्याप्त रूप से दक्ष नहीं हैं।
C.(c) हमारे शहरों में जल का अभाव एक चिरस्थायी समस्या है जिसका समाधान सम्भव नहीं है।
D.(d) हमारे शहरों में जल-संकट की दृष्टि से यह बहुत आवश्यक है कि शहरों में जनसंख्या का एक अधिकतम आकार निर्धारित कर शहरों की जनसंख्या को सीमित किया जाए।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (a) शहरी स्थानीय निकायों को उपभोक्ता शुल्कों के माध्यम से लागत वसूलनी चाहिए।

परिच्छेद बताता है कि शहरी निकाय बिना वित्तीय तंत्र के जल की धारणीय आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर सकते क्योंकि जलापूर्ति और मल-प्रबंधन में भारी निवेश की आवश्यकता होती है। चूँकि शहर इतने समृद्ध नहीं हैं कि मुफ्त पानी दे सकें, तार्किक संदेश यह है कि शहरी स्थानीय निकायों को उपभोक्ता शुल्कों के माध्यम से लागत वसूलनी चाहिए। विकल्प (a) सही संदेश है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Passage 4:
Our urban bodies cannot possibly ensure sustainable delivery of water in our cities unless financing mechanisms are put in place. Water delivery requires heavy investment in collecting it from a natural source, treating it to make it potable, and laying a distribution network of pipes for delivery to the users. It also requires investments in sewerage infrastructure and sewage treatment plants so that the sewers can carry the wastewater to these plants to ensure that no untreated sewage is discharged back into natural water bodies. If our cities were rich enough to meet the entire cost, water could be delivered free. They are not.

What is the most logical and crucial message conveyed by the passage?

A.(a) Urban local bodies must recover costs through user charges.Correct
B.(b) Urban local bodies are not efficient enough to meet the water requirements of our cities.
C.(c) Water shortage in our cities is a perennial problem that cannot be solved.
D.(d) In view of the water crisis in our cities, there is an urgent need to limit the population of cities by adopting an upper limit of population size.

Correct Option: (a) Urban local bodies must recover costs through user charges.

The passage argues that urban bodies cannot ensure sustainable water delivery without proper financing mechanisms. Water delivery, treatment, distribution networks, and sewerage infrastructure require heavy investments. Since cities are not rich enough to meet these entire costs freely, sustainable delivery is impossible without financial mechanisms. The most logical and crucial message is that urban local bodies must recover costs through user charges to fund these essential operations. Option (a) directly captures this message. Option (b) is too broad and pessimistic. Option (c) claims water shortage is unsolvable, which contradicts the financial solution proposed. Option (d) suggests limiting population size, which is unrelated to the economic and infrastructural arguments of the passage.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play