मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद में निहित
पठित परिच्छेद
विकल्प के विरोधाभास को बूरीदां के घोड़े की कहानी के द्वारा समझाया गया है । 14वीं शताब्दी के दार्शनिक ज्यां बूरीदां (Jean Buridan) ने स्वतंत्र इच्छा-शक्ति और अनेकों विकल्पों और अनिश्चितताओं के कारण चयन करने की असमर्थता के बारे में लिखा है । इस कहानी में, एक गधा भूसे के दो समान रूप से आकर्षक ढेरों के बीच खड़ा है । वह कौन-सी ढेरी को खाए, यह निर्णय करने में असमर्थ हो कर वह भूखा ही मर जाता है । प्रौद्योगिकी और नवप्रवर्तन, जैसे कि स्मार्ट फोन और टैबलेट, में आने वाले बदलाव हमारे विकल्पों की बहुतायत को केवल तीव्र ही करते हैं । सतत कनेक्टिविटी और सद्यः अनुक्रिया डेटा का अति-उपभोग तथा सोशल मीडिया, आत्म-चिंतन और विश्राम के लिए कोई जगह ही नहीं छोड़ते, जिससे निर्णयन और अधिक कठिन हो जाता है । जीवन का रूप विकल्पमय है । अनेक लोगों के पास जीवन के आकर्षक विकल्पों की बहुतायत है, फिर भी वे खुद को दुखी और चिंताग्रस्त पाते हैं ।

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद में निहित सर्वाधिक तर्कसंगत संदेश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

20233Mprelimsupscyear-2023p2reading-comprehension
A.आधुनिक प्रौद्योगिकी सामाजिक संरचना को कमजोर करती है और जीवन को कठिन बना देती है ।
B.आधुनिक जीवन अनिश्चितताओं और अनंत कठिन विकल्पों से भरा है ।
C.हम दूसरों की राय से प्रभावित होते हैं और हममें अपने दृढ़-विश्वास का अनुसरण करने की हिम्मत नहीं होती ।
D.हमारे जीवन में, अत्यंत कम विकल्प होना शायद अच्छी चीज़ नहीं हो, किंतु बहुत अधिक विकल्प होना भी उतना ही कठिन हो सकता है ।सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: हमारे जीवन में, अत्यंत कम विकल्प होना शायद अच्छी चीज़ नहीं हो, किंतु बहुत अधिक विकल्प होना भी उतना ही कठिन हो सकता है ।

परिच्छेद बूरीदां के घोड़े की कहानी के माध्यम से विकल्प के विरोधाभास की चर्चा करता है, जहाँ अत्यधिक विकल्पों के कारण निर्णय न ले पाने की स्थिति उत्पन्न होती है। यह आधुनिक प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया को इसके उत्प्रेरक के रूप में रेखांकित करता है जो जीवन को जटिल और चिंताजनक बनाते हैं। निहित संदेश यह है कि जीवन में अत्यंत कम विकल्प होना अच्छी बात नहीं है, किंतु बहुत अधिक विकल्प होना भी निर्णय को उतना ही कठिन और चिंताजनक बना देता है। विकल्प (d) इस संदेश को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करता है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
The paradox of choice is illustrated by the story of Buridan's ass. Jean Buridan, the 14th century philosopher, wrote about free will and the inability to choose due to numerous choices and uncertainties. In the story, a donkey stands between two equally appealing stacks of hay. Unable to decide which to eat, it starves to death. Changes in technology and innovations such as smart phones and tablets only exacerbate our glut of choices. Constant connectivity and overconsumption of real-time data and social media can leave little room for self-reflection and rest, making decisions more difficult. Life is about choices. Many people are overwhelmed with attractive life choices, yet find themselves unhappy and anxious.

Which one of the following statements best reflects the most logical message implied by the above passage?

A.Modern technology enfeebles societal structure and makes life difficult.
B.Modern life is full of uncertainties and endless difficult choices.
C.We are influenced by the opinion of others and have no courage to follow our own convictions.
D.In our lives, having too few choices may not be a good thing, but having too many can be equally as difficult.Correct

Correct Option: In our lives, having too few choices may not be a good thing, but having too many can be equally as difficult.

The passage discusses Buridan's ass, who starved between two equally appealing stacks of hay due to indecision caused by too many choices. It connects this paradox of choice to modern technology, smart phones, and constant connectivity, which inundate us with real-time data and make decision-making difficult, leaving people unhappy and anxious despite having attractive life choices. The logical message is that while having no choices is bad, having an overwhelming abundance of choices creates paralysis, anxiety, and difficulty in decision-making. Option (d) encapsulates this precise message. Options (a), (b), and (c) either generalize excessively or introduce unsupported claims.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play