मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक निष्कर्ष क्या है?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद—5:
संविधान के भाग III में, जो जनसाधारण को कुछ मौलिक अधिकारों के प्रति आश्वासन करता है, अनुच्छेद 25 उद्घोषणा करता है कि "सभी व्यक्तियों को अंतःकरण की स्वतंत्रता का और धर्म के अबाध रूप से मानने, आचरण करने और प्रचार करने का समान हक होगा", लेकिन जिस बात पर लोग प्रायः ध्यान नहीं देते हैं वह है इस उद्घोषणा का इन शब्दों वाला उपसर्ग, "लोक व्यवस्था, सदाचार, स्वास्थ्य तथा इस भाग के अन्य उपबंधों के अधीन रहते हुए"। यह उपसर्ग किसी समुदाय के धार्मिक आचरण के वैधानिक संरक्षण की पूर्व शर्त निर्धारित करता है। अनुच्छेद 25 की इस प्रारंभिक शर्त के अंतिम शब्द वस्तुतः एक अधीनस्थ खण्ड की संरचना करते हैं जिसके अनुसार भाग III में वर्णित अन्य मौलिक अधिकारों को धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के ऊपर प्रधानता मिलती है। उन अन्य मौलिक अधिकारों में विधि के समक्ष समता का अधिकार और स्वयं विधियों के भी समान संरक्षण का अधिकार है—जिसका प्रारंभ में ही आश्वासन है तथा बाद के अनुच्छेदों में इस अर्थ के साथ विस्तार है कि, अन्य बातों के साथ, राज्य किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को केवल धर्म के आधार पर विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा।

उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक निष्कर्ष क्या है?

20203Mprelimsupscyear-2020p2reading-comprehension
A.(a) राज्य नागरिकों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।
B.(b) संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता में राज्य हस्तक्षेप कर सकता है।सही
C.(c) नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता मौलिक अधिकारों के दायरे में नहीं आती।
D.(d) किसी भी समुदाय के धार्मिक आचरण राज्य के कानूनों से प्रतिरक्षित हैं।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (b) संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता में राज्य हस्तक्षेप कर सकता है।

परिच्छेद स्पष्ट करता है कि अनुच्छेद 25, जो धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है, 'लोक व्यवस्था, सदाचार, स्वास्थ्य तथा इस भाग के अन्य उपबंधों के अधीन' वाक्यांश से बंधा हुआ है। यह प्रारंभिक शर्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को भाग III के अन्य मौलिक अधिकारों (जैसे विधि के समक्ष समता का अधिकार) के अधीन रखती है। इसका अर्थ यह है कि धार्मिक स्वतंत्रता निरपेक्ष नहीं है और लोक व्यवस्था, नैतिकता, स्वास्थ्य तथा अन्य मौलिक अधिकारों के हित में राज्य के हस्तक्षेप के अधीन है। अतः विकल्प (b) सर्वाधिक तार्किक निष्कर्ष है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Passage 5:
In Part III of the Constitution, which assures people certain fundamental rights, Article 25 proclaims that "all persons are equally entitled to freedom of conscience and the right freely to profess, practise and propagate religion". What people fail to notice is that this proclamation is prefixed with the words "subject to public order, morality, health and to the other provisions of this Part", which set conditions precedent for the legal protection of religious practices of any community. The closing words of this prefatory rider in Article 25 virtually constitute a subordination clause placing other fundamental rights mentioned in Part III over and above the right to religious freedom. Among those other fundamental rights is the right to equality before law and equal protection of laws—assured at the outset and elaborated in later articles to mean, inter alia, that the State shall not deny equal protection of laws to any person or group of persons on the basis of religion alone.

What is the most logical inference from the above passage?

A.(a) State shall not interfere with the religious affairs of the citizens.
B.(b) Religious freedom under the Constitution is open to State intervention.Correct
C.(c) Religious freedom of the citizens is not covered under fundamental rights.
D.(d) Religious practices of any community are immune to State laws.

Correct Option: (b) Religious freedom under the Constitution is open to State intervention.

The passage explains that Article 25, which guarantees freedom of conscience and religion, is explicitly prefixed with the words 'subject to public order, morality, health and to the other provisions of this Part'. It notes that these closing words of the prefatory rider subordinate the right to religious freedom to other fundamental rights in Part III, such as the right to equality before law and equal protection of laws (ensuring the State shall not deny equal protection on the basis of religion alone). This means that religious freedom is not absolute and is open to State regulation and intervention in the interest of public order, morality, health, and other fundamental rights. Therefore, option (b) is the most logical inference. Options (a), (c), and (d) contradict the constitutional provisions and the arguments made in the passage.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play