मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
पठित परिच्छेद
परिच्छेद—3:
दलहन की प्रजाति 'पूसा अरहर 16' को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के धान उगाने वाले क्षेत्रों और अंततः सम्पूर्ण भारत में उगाए जाने की संभावना है। उसकी उत्पादकता (लगभग 2000 कि० ग्रा०/हेक्टेयर) उपलब्ध प्रजातियों की तुलना में महत्वपूर्ण रूप से अधिक होगी और चूँकि उसके आकार में एकरूपता होगी, उसकी कटाई मशीनों से भी संभव होगी एवं उत्तरी भारत के उन कृषकों, जो आजकल इस तकनीक का प्रयोग धान के लिए करते हैं, के लिए एक आकर्षक विशेषता होगी। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अरहर का पुआल, धान के पुआल के विपरीत, हरा होता है और उसे मृदा में वापस जोता जा सकता है। धान के पुआल में परेशानी यह है कि सिलिका (silica) की मात्रा अधिक होती है जो आसानी से उसका अपघटन नहीं होने देती। अरहर में कंबाइन कटाई के बाद भी कृषक को बचे हुए पुआल को छोटे टुकड़ों में काटने के लिए केवल रोटोवेटर चलाने की आवश्यकता होती है जिन्हें वापस जोता जा सकता है और जो बहुत तेजी से अपघटित हो जाते हैं। यह कार्य धान के बचे हुए डंडलों के साथ कठिन है जिन्हें आसानी से निकाला या वापस नहीं जोता जा सकता। इसलिए, कृषक साधारणतः इसे जलाने का आसान रास्ता चुनते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष हैं जो उपर्युक्त परिच्छेद से निकाले जा सकते हैं?
1. धान की तुलना में दलहन उगाने से कृषकों की आय अधिक होगी।
2. दलहन उगाना, धान उगाने की तुलना में कम प्रदूषण उत्पन्न करता है।
3. दलहन के पुआल का प्रयोग मृदा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए किया जा सकता है।
4. उत्तरी भारत की कृषि के संदर्भ में, धान के पुआल की कोई उपयोगिता नहीं है।
5. मशीनीकृत खेती ठूंठ जलाने का प्रमुख कारक है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

20203Mprelimsupscyear-2020p2reading-comprehension
A.(a) 2, 3 और 5
B.(b) 1, 4 और 5
C.(c) केवल 2 और 3सही
D.(d) केवल 1 और 4
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (c) केवल 2 और 3

परिच्छेद-3 के आधार पर तार्किक निष्कर्षों का मूल्यांकन करते हैं: 1. दलहन से कृषकों की आय अधिक होगी - परिच्छेद में उपज अधिक होने की बात है, किंतु आय की सीधी तुलना नहीं की गई है, अतः यह सीधे समर्थित नहीं है। 2. दलहन उगाना कम प्रदूषण उत्पन्न करता है - यह सही है क्योंकि अरहर के पुआल को मिट्टी में मिलाया जा सकता है, जिससे पराली जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। 3. दलहन के पुआल का प्रयोग मृदा गुणवत्ता सुधारने में हो सकता है - परिच्छेद स्पष्ट रूप से कहता है कि इसका पुआल तेजी से अपघटित होकर मृदा में मिल जाता है। 4 और 5 अतिशयोक्तिपूर्ण हैं। अतः केवल 2 और 3 सही हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Passage 3:
The pulse variety 'Pusa Arhar 16' has the potential to be grown in the paddy-growing regions of Punjab, Haryana and Uttar Pradesh and eventually in all of India. Its yield (about 2000 kg/hectare) will be significantly greater than those of the existing varieties and because its size will be uniform, it will be amenable to mechanical harvesting, an attractive feature for farmers in northern India who currently use this technology for paddy. Most important, Arhar straw, unlike paddy straw, is green and can be ploughed back into the soil. In paddy straw, the problem is the high silica content, which does not allow for easy decomposition. In the case of Arhar, the farmer, even after combine harvesting, just needs to run a rotovator to cut the leftover straw into pieces, which can be ploughed back and will decompose very fast. All this is difficult with leftover paddy stalks that cannot be easily salvaged or ploughed back. Farmers, therefore, choose the easiest option of simply burning it.

Which of the following are the most rational inferences that can be made from the passage?
1. Farmers' income will be higher with pulse cultivation than with paddy cultivation.
2. Pulse cultivation causes less pollution as compared to paddy cultivation.
3. Pulse straw can be used to improve soil quality.
4. In the context of northern Indian agriculture, paddy straw has no usefulness.
5. Mechanized agriculture is the main cause for stubble burning.

Select the correct answer using the code given below.

A.(a) 2, 3 and 5
B.(b) 1, 4 and 5
C.(c) 2 and 3 onlyCorrect
D.(d) 1 and 4 only

Correct Option: (c) 2 and 3 only

Let us evaluate the inferences from Passage 3 about 'Pusa Arhar 16' and paddy cultivation: 1. Farmers' income will be higher with pulse cultivation than with paddy cultivation: The passage states higher yield and mechanical harvesting feasibility, but does not explicitly compare market prices or net income, making inference 1 not directly supported as a certainty. 2. Pulse cultivation causes less pollution as compared to paddy cultivation: The passage notes Arhar straw can be ploughed back into the soil and decomposes fast, whereas paddy stubble is burnt due to high silica content. Thus, pulse cultivation avoids stubble burning pollution, making inference 2 valid. 3. Pulse straw can be used to improve soil quality: The passage explicitly states Arhar straw can be ploughed back into the soil and decomposes very fast, improving soil quality, making inference 3 valid. 4. Paddy straw has no usefulness: Too extreme; it has uses, though stubble burning is common. 5. Mechanized agriculture is the main cause for stubble burning: The passage highlights combine harvesting and leftover stalks, but doesn't claim mechanization is the main root cause across all agriculture. Therefore, only inferences 2 and 3 are valid.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play