मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›इनमें से कौनसी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएं वैध है/हैं ?
पठित परिच्छेद
सामान्य रूप में, धार्मिक परंपराएं ईश्वर के या किसी सार्वभौम नैतिक सिद्धांत के प्रति हमारे कर्तव्य पर बल देती हैं। एक दूसरे के प्रति हमारे कर्तव्य इन्हीं से व्युत्पन्न होते हैं। अधिकारों की धार्मिक संकल्पना मुल्यत: इस देवत्व या सिद्धांत के साथ हमारे संबंध से, और हमारे अन्य संबंधों पर पड़ने वाले इसके निहितार्थ से ही व्युत्पन्न हुई है। अधिकारों और कर्तव्यों के बीच यह संगतता न्याय के किसी उच्चतर बोध के लिए महत्वपूर्ण है। किन्तु, न्याय को आचरण में लाने के लिए, सदगुण, अधिकार और कर्तव्य औपचारिक अमूर्त तत्व नहीं रह सकते। उन्हें सामान्य मिलन (कम्म्युनिशन) के संवेदन से बंधे हुए समुदाय (सामान्य एकता) में उतारना परमावश्यक है। वैयक्तिक सदगुण के रूप में भी यह एकात्मता, न्याय की साधना और बोध के लिए आवश्यक है।

परिच्छेद का संदर्भ लेते हुए, निम्नलिखित पूर्वधारणाएं बनाई गई हैं :
1. मानव संबंध उनकी धार्मिक परंपराओं से व्युत्पन्न होते हैं
2. मनुष्य कर्तव्य से तभी बंधे हो सकते हैं जब वे ईश्वर में विश्वास करें
3. न्याय की साधना और बोध के लिए धार्मिक परंपराएं आवश्यक हैं

इनमें से कौनसी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएं वैध है/हैं ?

20163Mprelimsupscyear-2016p2reading-comprehension
A.(a) केवल 1सही
B.(b) केवल 2 और 3
C.(c) केवल 1 और 3
D.(d) 1, 2 और 3
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (a) केवल 1

परिच्छेद में उल्लेख है कि धार्मिक परंपराएं ईश्वर या किसी सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत के प्रति हमारे कर्तव्य पर बल देती हैं, जिससे हमारे आपसी मानवीय कर्तव्य और संबंध उत्पन्न होते हैं। यह कथन पूर्वधारणा 1 को वैध सिद्ध करता है। हालांकि, पूर्वधारणा 2 कहती है कि मनुष्य केवल तभी कर्तव्य से बंधे हो सकते हैं जब वे ईश्वर में विश्वास करें। यह एक अत्यंत चरम और अवैध धारणा है क्योंकि परिच्छेद कर्तव्य के स्रोत के रूप में "सार्वभौम नैतिक सिद्धांत" का भी उल्लेख करता है, जिससे ईश्वर में विश्वास अनिवार्य नहीं रह जाता। पूर्वधारणा 3 बताती है कि न्याय के अभ्यास के लिए धार्मिक परंपराएं आवश्यक हैं, जबकि परिच्छेद के अनुसार न्याय के बोध के लिए किसी समुदाय में निहित एकजुटता (एकात्मता) आवश्यक है, न कि स्वयं धार्मिक परंपराएं। अतः केवल पूर्वधारणा 1 वैध है, जिससे विकल्प (a) सही उत्तर बनता है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
In general, religious traditions stress our duty to god, or to some universal ethical principle. Our duties to one another derive from these. The religious concept of rights is primarily derived from our relationship to this divinity or principle and the implication it has on our other relationships. This correspondence between rights and duties is critical to any further understanding of justice. But, for justice to be practiced; virtue, rights and duties cannot remain formal abstractions. They must be grounded in a community (common unity) bound together by a sense of common union (communion). Even as a personal virtue, this solidarity is essential to the practice and understanding of justice.

With reference to the passage, the following assumptions have been made :
1. Human relationships are derived from their religious traditions
2. Human beings can be duty bound only if they believe in god
3. Religious traditions are essential to practice and understand justice
Which of these assumption(s) is/are valid ?

A.(a) 1 onlyCorrect
B.(b) 2 and 3 only
C.(c) 1 and 3 only
D.(d) 1, 2 and 3

Correct Option: (a) 1 only

The passage asserts that religious traditions emphasize our duty to God or a universal ethical principle, from which our mutual human duties and relationships derive, confirming that Assumption 1 is valid. However, Assumption 2 states that human beings can be duty-bound only if they believe in God. This is an extreme and invalid assumption because the passage also mentions "some universal ethical principle" as an alternative source of duty, meaning belief in God is not a strict prerequisite. Assumption 3 suggests that religious traditions are essential to practice and understand justice. The passage states that solidarity grounded in a community is essential to the practice and understanding of justice, rather than religious traditions themselves being an absolute necessity. Therefore, only Assumption 1 is valid, making option (a) the correct choice.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play