मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में से कौन-सा कथन परिच्छेद के क्रांति संदेश का सार्वभौम
पठित परिच्छेद
परिच्छेद—1:
स्पेनिश जहाज 16वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पहली बार दक्षिण अमेरिका से आलू कंद यूरोप लाए, जिससे कि प्रारंभिक 19वीं शताब्दी में यह विशेषकर ठंडे आयरलैंड की वर्षा से तर भूमि में धान्य फसलों का विश्वसनीय पूर्तिकार हो गया। आयरलैंड-वासी शीघ्र ही लगभग पूर्णतः प्रधान खाद्य के रूप में आलू पर निर्भर हो गए। और वे मुख्य रूप से उसकी एक बृहदाकार किस्म, 'लम्पर' आलू को उगाने लगे, जिसकी आनुवंशिक भंगुरता को एक कवक 'फाइटोपथोरा इन्फेस्टंस (Phytophthora infestans)' ने आने वाले समय में निर्ममता से अनावृत कर दिया। 1845 में इस घातक कवक के बीजाणुओं ने समूचे देश में फैलना आरंभ कर दिया और अपने पथ में आने वाले लगभग सभी लम्परों को नष्ट कर दिया। इसके परिणामस्वरूप हुए अकाल ने कई मिलियन लोगों को मार दिया या विस्थापित किया।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन परिच्छेद के क्रांति संदेश का सार्वभौम प्रेषण करता है?

20203Mprelimsupscyear-2020p2reading-comprehension
A.(a) किसी विदेशी पादप को किसी देश में समाविष्ट करने के लिए उस देश की भूमि और जलवायु दशाएँ उपयुक्त होनी चाहिए।
B.(b) किसी देश के प्रधान खाद्य के रूप में आलू जैसी कंद वाली फसलों, धान्य फसलों का स्थान नहीं ले सकतीं।
C.(c) पादपों के कुछ कवक संक्रमणों को बड़े क्षेत्रों में फैलने से बाधित किया या रोका नहीं जा सकता।
D.(d) किसी समांगी खाद्य स्रोत पर निर्भर होना वांछनीय नहीं है।सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (d) किसी समांगी खाद्य स्रोत पर निर्भर होना वांछनीय नहीं है।

परिच्छेद-1 इस बात की चर्चा करता है कि कैसे आयरलैंड के लोग आलू की केवल एक ही किस्म ('लम्पर') पर पूरी तरह निर्भर हो गए, और जब एक कवक ने उस फसल को नष्ट कर दिया, तो भयानक अकाल पड़ा। इस घटना का मुख्य संदेश यह है कि किसी एकरूप (homogeneous) खाद्य स्रोत या एकल कृषि पर अत्यधिक निर्भरता जोखिम भरी होती है। विकल्प (d) इस बात को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करता है कि एक समांगी खाद्य स्रोत पर निर्भर होना वांछनीय नहीं है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Passage 1:
Spanish ships in the late 16th century first brought the potato tuber from South America to Europe whereby in the early 19th century, it had become a reliable backup to cereal crops, particularly in the cold, rain-soaked soils of Ireland. The Irish were soon almost wholly dependent on the potato as their staple food. And they were planting primarily one prodigious variety, the 'Lumper' potato, whose genetic frailty would be cruelly exposed by the fungus Phytophthora infestans. In 1845, spores of the deadly fungus began spreading across the country, destroying nearly all the Lumpers in its path. The resulting famine killed or displaced millions.

Which one of the following statements best reflects the critical message of the passage?

A.(a) For introducing any foreign plant into a country, the soil and climate conditions of that country should be suitable.
B.(b) As a staple food of a country, tuber crops like potato cannot replace cereal crops.
C.(c) Some of the fungal infections of plants cannot be prevented or stopped from spreading across large areas.
D.(d) Relying on a homogeneous food source is not desirable.Correct

Correct Option: (d) Relying on a homogeneous food source is not desirable.

Passage 1 discusses how the Irish population became almost wholly dependent on a single prodigious variety of potato (the 'Lumper'), making them extremely vulnerable when a fungus (Phytophthora infestans) destroyed the crop, leading to a devastating famine. The critical message of this historical event is the inherent danger of relying on a homogeneous food source or monoculture, as genetic uniformity leaves the food supply defenseless against specific pathogens. Option (d) captures this core message accurately, whereas options (a), (b), and (c) miss the broader lesson on agricultural biodiversity and monoculture risks.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play