मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद द्वारा व्यक्त सर्वाधिक
पठित परिच्छेद
शहरों में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए नीति-निर्माता यह सोचते हैं कि वाहनों के लिए सम-विषम संख्या योजना (ऑड-ईवन स्कीम) के अस्थायी प्रयोग, विद्यालयों, फैक्ट्रियों, निर्माण कार्यकलाप को बंद करने, और कुछ प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगाने जैसे कठोर कदम आगे बढ़ने की राह हैं । इस पर भी हवा शुद्ध नहीं है । 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहन कुल वाहनों का एक प्रतिशत हैं; और उन्हें सड़कों से हटा दें तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा । कतिपय ईंधनों और कुछ प्रकार की कारों पर मनमाना प्रतिबंध लगा देना उपयुक्त नहीं है । पेट्रोल या CNG इंजनों की अपेक्षा डीज़ल इंजन अधिक PM 2.5 और कम CO2 उत्पन्न करते हैं । इसके विपरीत, पेट्रोल इंजनों की तुलना में डीज़ल और CNG इंजन दोनों अधिक NOx उत्सर्जित करते हैं । किसी ने भी CNG इंजनों से उत्सर्जित हो रहे NOx के परिमाण को मापा नहीं है । जो वाहन अनिवार्य दुर्घटना परीक्षण (फिटनेस टेस्ट) और आवधिक प्रदूषण परीक्षण से पारित हो चुके हैं, उन पर मनमाना प्रतिबंध लगाना अनुचित है । आवश्यकता इस बात की है कि प्रदूषकों के स्रोतों के बारे में वैज्ञानिक और विश्वसनीय सूचना निरंतर आधार पर उपलब्ध हो, और वे प्रौद्योगिकियाँ हों जो उनसे प्रदूषण को कम करने की दिशा में काम करें ।

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद द्वारा व्यक्त सर्वाधिक युक्तयुक्त और तर्कसंगत निहितार्थ को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?

20233Mprelimsupscyear-2023p2reading-comprehension
A.प्रदूषण कम करने के लिए वाहनों पर मनमाने नियंत्रण को कार्यान्वित करना मुश्किल है ।
B.तुरत-फुरत सूझे तरीके से की गई प्रतिक्रियाओं से प्रदूषण की समस्या हल नहीं हो सकती, बल्कि साक्ष्य-आधारित उपागम अधिक प्रभावशाली होगा ।सही
C.आवधिक प्रदूषण जाँच के बिना गाड़ी चलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए ।
D.प्रदूषण की समस्याओं का सामना करने के कानून के अभाव में प्रशासन की प्रवृत्ति मनमाने निर्णय लेने की होती है ।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: तुरत-फुरत सूझे तरीके से की गई प्रतिक्रियाओं से प्रदूषण की समस्या हल नहीं हो सकती, बल्कि साक्ष्य-आधारित उपागम अधिक प्रभावशाली होगा ।

परिच्छेद में इस बात की आलोचना की गई है कि नीति-निर्माता प्रदूषण से निपटने के लिएतुरत-फुरत (नी-जर्क) और मनमाने कठोर कदम उठाते हैं, जैसे सम-विषम योजना या फैक्ट्रियों को बंद करना, जबकि हवा फिर भी साफ नहीं होती। लेखक यह तर्क देता है कि मनमाने प्रतिबंधों से समस्या हल नहीं होगी, बल्कि प्रदूषकों के बारे में वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित सूचना तथा उचित प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता है। अतः विकल्प (b) इस निहितार्थ को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है कि साक्ष्य-आधारित उपागम अधिक प्रभावशाली होगा।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
To tackle the problem of pollution in cities, policy makers think that drastic actions like temporary use of odd-even number scheme for vehicles, closing schools, factories, construction activities, and banning the use of certain type of vehicles are a way forward. Even then the air is not clean. Vehicles more than 15 years old comprise one percent of the total; and taking them off the road will not make any difference. Banning certain fuels and car types arbitrarily is not proper. Diesel engines produce more PM 2.5 and less CO2 than petrol or CNG engines. On the other hand, both diesel and CNG engines produce more NOx than petrol engines. No one has measured the amount of NOx that CNG engines are emitting. Arbitrary bans on vehicles that have passed mandated fitness tests and periodic pollution tests are unfair. What is needed is the scientific and reliable information about the pollutants on a continuing basis and the technologies that will work to reduce pollution from them.

Which one of the following statements best reflects the most logical and rational implication conveyed by the passage ?

A.Arbitrary curbs on vehicles to reduce pollution are difficult to implement.
B.Knee-jerk reactions cannot solve the problem of pollution but an evidence-based approach will be more effective.Correct
C.A heavy penalty should be enforced on those driving without periodic pollution tests.
D.In the absence of laws to deal with the problems of pollution, the administration tends to make arbitrary decisions.

Correct Option: Knee-jerk reactions cannot solve the problem of pollution but an evidence-based approach will be more effective.

The passage discusses how policy makers resort to drastic, knee-jerk actions (temporary odd-even schemes, closing schools/factories, arbitrary vehicle bans) to tackle urban pollution, yet the air remains unclean. It points out factual nuances: older vehicles form a tiny fraction, diesel and CNG engines have complex emission tradeoffs (e.g., NOx emissions), and arbitrary bans ignoring fitness tests are flawed. The author concludes that what is genuinely needed is scientific, reliable, and continuous information about pollutant sources along with effective emission-reduction technologies. Therefore, the most logical implication is that knee-jerk, reactive measures cannot solve pollution; an evidence-based, scientific approach is required. Option (b) captures this perfectly.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play