मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौनसा, सबसे तर्कसंगत और
पठित परिच्छेद
हम अपनी खाद्य-पूर्ति में जैव-विविधता की खतरनाक कमी देख रहे हैं। हरित कांति एक मिला-जुला बरदान है। समय के साथ-साथ, किसानों की निर्भरता व्यापक रूप से अपनाई गई उच्च उपज वाली फसलों पर बहुत अधिक बढ़ती गई है और वे स्थानीय दशाओं से अनुकूलता रखने वाली किस्मों को छोड़ते गए हैं। विशाल खेतों में आनुवंशिकत: एकसमान (जेनेटिकली यूनिफॉर्म) बीजों की एक-फसली खेती से बड़ी हुई उपज प्राप्त करने और भूख की तत्कालिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। तथापि, उच्च उपज वाली किस्मों आनुवंशिकत: दुर्बल फसले भी होती हैं जिनके लिए मंहगे रासायनिक उर्वरकों और विषाक्त कीटनाशकों की जरूरत होती है। उगाए जा रहे खाद्य-पादार्थों की मात्रा बढ़ाने पर ही आज अपना ध्यान केंद्रित कर, हम अनजाने में स्वयम् को भविष्य खाद्य-अभाव होने के जोखिम में डाल चुके हैं।

उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौनसा, सबसे तर्कसंगत और निष्पायिक निष्कर्ष (इनफरेंस) निकाला जा सकता है ?

20163Mprelimsupscyear-2016p2reading-comprehension
A.(a) अपनी कृषि पद्धतियों में हम केवल हरित कांति के कारण मंहगे रासायनिक उर्वरकों और विषाक्त कीटनाशकों पर अत्यधिक निर्भर हो गये हैं
B.(b) विशाल खेतों में उच्च उपज वाली किस्मों की एक-फसली खेती हरित कांति के कारण संभव है
C.(c) उच्च उपज वाली किस्मों की एक-फसली खेती करोड़ों लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है
D.(d) हरित कांति, दीर्घ काल में खाद्य-पूर्ति और खाद्य सुरक्षा में जैव-विविधता के लिए खतरा प्रस्तुत कर सकती हैसही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (d) हरित कांति, दीर्घ काल में खाद्य-पूर्ति और खाद्य सुरक्षा में जैव-विविधता के लिए खतरा प्रस्तुत कर सकती है

परिच्छेद इस बात पर जोर देता है कि हरित क्रांति ने अल्पकालिक उपज तो बढ़ाई है, लेकिन इसके कारण कृषि जैव-विविधता में खतरनाक गिरावट आई है क्योंकि किसान आनुवंशिक रूप से एकसमान, उच्च उपज वाली फसलों की ओर आकर्षित हुए हैं। ये फसलें आनुवंशिक रूप से कमजोर होती हैं और महंगे रसायनों तथा कीटनाशकों पर निर्भर होती हैं। लेखक चेतावनी देता है कि आज उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करके हमने खुद को भविष्य में खाद्य संकट के जोखिम में डाल दिया है। सबसे तार्किक और महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि हरित क्रांति दीर्घकाल में खाद्य आपूर्ति में जैव-विविधता और खाद्य सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। विकल्प (d) इस चेतावनी को सटीक रूप से व्यक्त करता है, जबकि अन्य विकल्प या तो अपूर्ण हैं या असमर्थित दावे करते हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
We are witnessing a dangerous dwindling of biodiversity in our food supply. The green revolution is a mixed blessing. Over time farmers have come to rely heavily on broadly adapted, high yield crops to the exclusion of varieties adapted to the local conditions. Monocropping vast fields with the same genetically uniform seeds helps boost yield and meet immediate hunger needs. Yet high-yield varieties are also genetically weaker crops that require expensive chemical fertilizers and toxic pesticides. In our focus on increasing the amount of food we produce today, we have accidentally put ourselves at risk for food shortages in future.

Which among the following is the most logical and critical inference that can be made from the above passage ?

A.(a) In our agricultural practices, we have become heavily dependent on expensive chemical fertilizers and toxic pesticides only due to green revolution
B.(b) Monocropping vast fields with high-yield varieties is possible due to green revolution
C.(c) Monocropping with high-yield varieties is the only way to ensure food security to millions
D.(d) Green revolution can pose a threat to biodiversity in food supply and food security in the long runCorrect

Correct Option: (d) Green revolution can pose a threat to biodiversity in food supply and food security in the long run

The passage emphasizes that the Green Revolution, while boosting short-term yields, has led to a dangerous decline in agricultural biodiversity as farmers shift towards genetically uniform, high-yield crops. These high-yield crops are genetically weaker and highly dependent on expensive, toxic chemical inputs. The author explicitly warns that this heavy focus on maximizing present-day production has "accidentally put ourselves at risk for food shortages in future." The most logical and critical inference is that the Green Revolution poses a severe long-term threat to both biodiversity in our food supply and future food security. Option (d) directly reflects this core warning, while other options either oversimplify or present extreme assertions not supported by the balanced context of the passage.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play