मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त परिकल्पद से क्या निश्चित संदेश निकलता है ?
पठित परिच्छेद
यदि हम 2050 की ओर देखें जब हमें दो अरब अधिक लोगों को आहार खिलाने की आवश्यकता होगी, तो यह प्रश्न कि कौन सा आहार सवॉलम है, एक नई अत्यावश्यकता बन गया है। आने वाले दशकों में हम जिन खाद्य पदार्थों को खाने के लिए चुनेगे, उनके इस ग्रह के लिए गम्भीर रूप से बहुशाखन होंगे। सामान्य रूप से कहें तो समूचे विकासशील देशों में खानपान की जो मांस और डेरी उत्पाद के आहार के गिर्द ही घूमते रहने वाली प्रवृति. बढ़ रही है, वह भूमंडलीय संसाधनों पर, अपरिष्कृत अनाज, गिरी, फलों और सब्जियों पर निर्भर करने वाली प्रवृति की तुलना में अधिक दबाव डालेगी।

उपर्युक्त परिकल्पद से क्या निश्चित संदेश निकलता है ?

20163Mprelimsupscyear-2016p2reading-comprehension
A.(a) पशु आधारित खाद्य खोत की बढ़ती मांग हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर अपेक्षाकृत अधिक बोझ डालती है।सही
B.(b) अनाजों, गिरी, फलों और सब्जियों पर आधारित आहार विकासशील देशों में स्वास्थ्य के लिए सबसेधिक सुयोग्य है
C.(c) मनुष्य स्वास्थ्य मामलों को बिना ध्यान में रखे, समय समय पर अपनी खाने की आदतों को बदलते हैं
D.(d) भूमंडलीय परिस्थितय में, हम अभी तक यह नहीं जानते कि कौनसा आहार हमारे लिए सवॉलम है
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (a) पशु आधारित खाद्य खोत की बढ़ती मांग हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर अपेक्षाकृत अधिक बोझ डालती है।

यह परिच्छेद वर्ष 2050 तक बढ़ती हुई वैश्विक जनसंख्या को आहार उपलब्ध कराने की चुनौतियों पर चर्चा करता है। इसमें रेखांकित किया गया है कि आगामी दशकों में हमारे आहार का चयन पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव डालेगा। विशेष रूप से, यह विकासशील देशों में बढ़ती मांस और डेयरी आधारित खाद्य आदतों की तुलना अपरिष्कृत अनाज, गिरी, फलों और सब्जियों पर आधारित आहार से करता है। लेखक स्पष्ट रूप से कहता है कि मांस और डेयरी आधारित आहार 'भूमंडलीय संसाधनों पर अधिक दबाव डालेंगे।' अतः, इस परिच्छेद का मुख्य संदेश यह है कि पशु-आधारित खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर अत्यधिक बोझ डालती है। विकल्प (a) इस केंद्रीय संदेश को सटीक रूप से प्रस्तुत करता है। विकल्प (b) अनुपयुक्त है क्योंकि परिच्छेद का ध्यान स्वास्थ्य के बजाय संसाधनों की वहनीयता पर केंद्रित है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
As we look to 2050, when we will need to feed two billion more people, the question of which diet is best has taken on new urgency. The foods we choose to eat in the coming decades will have dramatic ramifications for the planet. Simply put, a diet that revolves around meat and dairy, a way of eating that is on the rise throughout the developing world, will take a greater toll on the world's resources than one that revolves around unrefined grains, nuts, fruits and vegetables.

What is the critical message conveyed by the above passage ?

A.(a) Our increasing demand for foods sourced from animals puts a greater burden on our natural resourcesCorrect
B.(b) Diets based on grains, nuts, fruits and vegetables are best suited for health in developing countries
C.(c) Human beings change their food habits from time to time irrespective of the health concerns
D.(d) From a global perspective, we still do not know which type of diet is best for us

Correct Option: (a) Our increasing demand for foods sourced from animals puts a greater burden on our natural resources

The passage discusses the future challenges of feeding an increasing global population by 2050. It highlights that the choice of diets in the coming decades will have major environmental consequences. Specifically, it contrasts a diet revolving around meat and dairy, which is rising in the developing world, with a diet based on unrefined grains, nuts, fruits, and vegetables. The author explicitly states that meat and dairy-based diets will 'take a greater toll on the world's resources.' Thus, the core message is that our rising consumption of animal-sourced foods places a significantly heavier burden on natural resources. Option (a) directly and accurately encapsulates this critical message. Option (b) is incorrect because the passage focuses on resource sustainability rather than specific health outcomes. Option (c) is irrelevant to the central theme, and Option (d) contradicts the clear comparison made between the two dietary patterns.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play