'कोर बैंकिंग समाधान (Core Banking Solutions)' पद कभी-कभी समाचारों में देखा जाता है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से इस पद का सही वर्णन करता है/करते हैं?
1. यह बैंक की शाखाओं का वह तंत्र है जो उपभोक्ताओं को अपने खातों का संचालन बैंक की किसी भी शाखा से कर सकने की सुविधा देता है चाहे उन्होंने अपना खाता कहीं भी खोल रखा हो।
2. यह व्यावसायिक बैंकों पर कंप्यूटरीकरण के माध्यम से RBI का नियंत्रण बढ़ाने का एक प्रयास है।
3. यह एक विस्तृत प्रक्रिया है जिसके द्वारा विशाल गैर-निष्पादित (नॉन-परफॉर्मिंग) परिसंपत्ति वाले बैंक का अधिग्रहण दूसरे बैंक द्वारा कर लिया जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: (a) केवल 1
कोर बैंकिंग समाधान (CBS) एक नेटवर्किंग प्रणाली है जो बैंक की सभी शाखाओं को आपस में जोड़ती है, जिससे ग्राहक अपने खाते का संचालन नेटवर्क की किसी भी शाखा से कर सकते हैं। यह बैंकों की आंतरिक दक्षता और ग्राहक सेवा में सुधार करने का एक तकनीकी समाधान है, न कि वाणिज्यिक बैंकों पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रत्यक्ष नियंत्रण को बढ़ाने या एनपीए (NPA) के कारण बैंकों के अधिग्रहण की कोई प्रक्रिया।
In English (Question & Model Answer)
The term 'Core Banking Solutions' is sometimes seen in the news. Which of the following statements best describes/describe this term?
1. It is a networking of a bank's branches which enables customers to operate their accounts from any branch of the bank on its network regardless of where they open their accounts.
2. It is an effort to increase RBI's control over commercial banks through computerization.
3. It is a detailed procedure by which a bank with huge non-performing assets is taken over by another bank.
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: (a) 1 only
Core Banking Solution (CBS) is a back-end system that connects multiple branches of a financial institution, enabling customers to access their bank accounts and perform basic transactions from any branch on the network. It facilitates centralized record-keeping and real-time transaction processing, but it is not a tool designed to increase RBI's direct regulatory control or to manage NPA-based bank takeovers.