मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?
पठित परिच्छेद
जब तक बच्चे 8वीं कक्षा में पहुँचते हैं, उनमें से अधिकांश 13 वर्ष से 15 वर्ष की आयु-सीमा में होते हैं। किन्तु हमारे देश में, 8वीं कक्षा के सभी बच्चों के लगभग एक-चौथाई को सरल पाठ पढ़ने में कठिनाई होती है और आधे से अधिक बच्चे भाग (विभाजन) जैसी मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाएँ (ऐरिथमेटिक ऑपरेशन) तथापि नहीं कर पाते हैं। प्रारंभिक स्कूल से प्रत्येक वर्ष लगभग 25 मिलियन युवा लड़के और लड़कियाँ उस जीवन में प्रवेश करते हैं जो अनिवार्य स्कूली शिक्षा के बाद उनके लिए है। वे कम-से-कम संगठित क्षेत्र के कार्यबल में तो प्रवेश नहीं कर सकते हैं, जब तक कि वे 18 वर्ष के नहीं हो जाते। अनेक परिवारों के लिए, ये बच्चे स्कूल में इस स्तर तक पहुँचने वाले उनके परिवारों के पहले बच्चे होते हैं। माता-पिता और बच्चे अपेक्षा करते हैं कि स्कूल से निकले ऐसे 'स्नातक (ग्रेजुएट)' हाई स्कूल और कॉलेज तक जाएँगे। शायद ही कोई वापस कृषि में जाना चाहेगा। दूसरी ओर, शैक्षिक (अकादमिक) सामर्थ्य के संदर्भ में उनकी योग्यताएँ, कक्षा 8 की पाठ्यक्रम अपेक्षाओं के आधार पर भी जितनी होनी चाहिए, उससे बहुत निम्न होती हैं।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
1. प्रभावी स्कूली शिक्षा के लिए, सरकारों की तुलना में माता-पिताओं की भूमिका अधिक है।
2. ऐसा स्कूली पाठ्यक्रम, जो आज की अपेक्षाओं के अनुरूप हो और पूरे देश के लिए एकसमान हो, प्रकट की गई समस्याओं का समाधान कर सकता है।

उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

20243Mprelimsupscyear-2024p2reading-comprehension
A.(a) केवल 1
B.(b) केवल 2
C.(c) 1 और 2 दोनों
D.(d) न तो 1 और न ही 2सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (d) न तो 1 और न ही 2

पूर्वधारणा 1 में कहा गया है कि प्रभावी स्कूली शिक्षा के लिए सरकारों की तुलना में माता-पिता की भूमिका अधिक है। यद्यपि परिच्छेद में बच्चों के प्रति माता-पिता की उच्च आकांक्षाओं का उल्लेख है, लेकिन यह कहीं भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सरकारों की तुलना में माता-पिता की भूमिका को श्रेष्ठ या अधिक महत्वपूर्ण नहीं बताता। अतः पूर्वधारणा 1 अमान्य है। पूर्वधारणा 2 में कहा गया है कि वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप और पूरे देश में एकसमान स्कूली पाठ्यक्रम इन समस्याओं का समाधान कर सकता है। परिच्छेद केवल यह उल्लेख करता है कि शैक्षणिक योग्यताएं कक्षा 8 की अपेक्षाओं से बहुत कम हैं, लेकिन यह कभी भी यह पूर्वधारणा नहीं बनाता कि 'एकसमान देशव्यापी पाठ्यक्रम' बुनियादी पठन और अंकगणितीय कमियों को हल कर देगा। अतः दोनों में से कोई भी पूर्वधारणा मान्य नहीं है। सही विकल्प (d) है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
By the time children reach class 8, the bulk of them tend to be in the age range of 13 years to 15 years. But in our country, about a quarter of all children in class 8 struggle with reading simple texts and more than half are still unable to do basic arithmetic operations like division. Every year about 25 million young boys and girls from elementary school move into the life that lies for them beyond compulsory schooling. They cannot enter the workforce at least in the organized sector till they are 18. For many families, these children are the first from their families ever to get this far in school. Parents and children expect that such 'graduates' from school will go on to high school and college. Hardly anyone wants to go back to agriculture. On the other hand, abilities in terms of academic competencies are far lower than they should be even based on curricular expectations of class 8.

Based on the above passage, the following assumptions have been made:
1. For effective school education, parents have greater role than the governments.
2. School curriculum that conforms to today's requirements and is uniform for the entire country may address the issues brought out.

Which of the assumptions given above is/are valid?

A.(a) 1 only
B.(b) 2 only
C.(c) Both 1 and 2
D.(d) Neither 1 nor 2Correct

Correct Option: (d) Neither 1 nor 2

Assumption 1 states that parents have a greater role in effective school education than governments. While the passage mentions parents' high academic expectations for their children, it does not compare or establish that the role of parents is superior to or more significant than that of governments in providing quality schooling. Thus, Assumption 1 is invalid. Assumption 2 states that a school curriculum conforming to today's requirements and being uniform nationwide may address the issues. The passage discusses that learning outcomes are lower than expected by the curriculum of class 8, but it never assumes or implies that a 'uniform country-wide curriculum' will solve the core issues of reading and arithmetic deficits. Therefore, neither of the assumptions is valid. The correct option is (d).

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play