केंद्रीय बजट (यूनियन बजट) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. प्रधानमंत्री की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री संसद के दोनों सदनों के समक्ष वार्षिक वित्तीय विवरण रखते हैं ।
2. केंद्रीय (यूनियन) स्तर पर, भारत के राष्ट्रपति की अनुशंसा के बिना अनुदानों की मांग नहीं की जा सकती ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
सही उत्तर: (b) केवल 2
अनुच्छेद 112 के अनुसार, राष्ट्रपति (न कि प्रधानमंत्री) संसद के दोनों सदनों के समक्ष वार्षिक वित्तीय विवरण रखवाते हैं, जिसे आमतौर पर केंद्रीय वित्त मंत्री प्रस्तुत करते हैं। अनुच्छेद 113(3) के अनुसार, राष्ट्रपति की अनुशंसा के बिना अनुदान की कोई मांग नहीं की जा सकती। अतः कथन 2 सही है।
In English (Question & Model Answer)
With reference to Union Budget, consider the following statements:
1. The Union Finance Minister on behalf of the Prime Minister lays the Annual Financial Statement before both the Houses of Parliament.
2. At the Union level, no demand for a grant can be made except on the recommendation of the President of India.
Which of the statements given above is/are correct?
Correct Option: (b) 2 only
Under Article 112, the President (not the Prime Minister) causes the Annual Financial Statement to be laid before both Houses of Parliament, usually presented by the Union Finance Minister. Under Article 113(3), no demand for a grant shall be made except on the recommendation of the President. Therefore, statement 2 is correct.