संघ की सरकार (यूनियन गवर्नमेंट) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राजस्व विभाग, संसद् में प्रस्तुत किए जाने वाले केन्द्रीय बजट को तैयार करने के लिए उत्तरदायी है।
2. भारत की संसद् के प्राधिकरण (ऑथराइजेशन) के बिना कोई धन भारत की संचित निधि से निकाला नहीं जा सकता।
3. लोक लेखा से किए जाने वाले सभी संवितरणों (डिस्बर्समेंट्स) के लिए भी भारत की संसद् के प्राधिकरण की आवश्यकता होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
सही उत्तर: केवल 2
कथन 1 गलत है क्योंकि बजट तैयार करने के लिए राजस्व विभाग नहीं, बल्कि आर्थिक कार्य विभाग उत्तरदायी है। कथन 2 सही है क्योंकि अनुच्छेद 114(3) के अनुसार संसद द्वारा पारित विनियोग अधिनियम के बिना संचित निधि से कोई धन नहीं निकाला जा सकता। कथन 3 गलत है क्योंकि भारत के लोक लेखे (अनुच्छेद 266(2)) से होने वाले संवितरणों के लिए संसद की पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती है।
In English (Question & Model Answer)
With reference to the Union Government, consider the following statements :
1. The Department of Revenue is responsible for the preparation of Union Budget that is presented to the Parliament.
2. No amount can be withdrawn from the Consolidated Fund of India without the authorization from the Parliament of India.
3. All the disbursements made from Public Account also need the authorization from the Parliament of India.
Which of the statements given above is/are correct?
Correct Option: 2 only
Statement 1 is incorrect because the Department of Economic Affairs, not the Department of Revenue, is responsible for preparing the Union Budget. Statement 2 is correct as Article 114(3) stipulates that no money can be withdrawn from the Consolidated Fund of India without parliamentary authorization via an Appropriation Act. Statement 3 is incorrect because the Public Account of India (Article 266(2)) represents moneys held by the government in trust, and disbursements from it do not require prior parliamentary authorization.