मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और सारभूत संदेश है, जो
पठित परिच्छेद
हम डिजिटल काल में रहते हैं। डिजिटल सिर्फ ऐसी कोई चीज़ नहीं है जिसका उपयोग कार्यान्तिक रूप से और विशेष तौर पर कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। हमारा यह प्रत्यक्ष-ज्ञान कि हम कौन हैं, और हमारे चारों ओर की दुनिया से हम किस प्रकार जुड़ते हैं, और वे तरीके जिससे हम अपने जीवन, श्रम और भाषा के प्रभाव-क्षेत्रों को परिभाषित करते हैं, बड़े पैमाने पर डिजिटल प्रौद्योगिकियों द्वारा ही संरचित हैं। डिजिटल हर जगह विद्यमान है और हवा की तरह अदृश्य है। हम डिजिटल व्यवस्थाओं के अंदर रहते हैं, हम अंतरंग गैजेट्स (Gadgets) के साथ जीते हैं, हमारी परस्परिक क्रियाएं डिजिटल माध्यमों के द्वारा होती हैं, और डिजिटल की मौजूदगी तथा उसकी कल्पना ने हमारे जीवन को प्रभावशाली ढंग से पुनःसंरचित कर दिया है। डिजिटल, सिर्फ एक उपकरण मात्र होने से अधिक, वह दशा और संदर्भ है जो हमारे आत्म-बोध, समाज-बोध और शासन संरचना बोध के आकार और सीमाओं को परिभाषित करता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और सारभूत संदेश है, जो उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा व्यक्त किया गया है?

20173Mprelimsupscyear-2017p2reading-comprehension
A.डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर शासन की सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
B.डिजिटल प्रौद्योगिकियों की बात करना हमारे जीवन और जीवनचर्या की बात करना है।सही
C.हमारी रचनात्मकता और कल्पना को डिजिटल माध्यमों के बिना अभिव्यक्त नहीं किया जा सकता।
D.डिजिटल तंत्रों का उपयोग भविष्य में मानव के अस्तित्व के लिए अत्यावश्यक है।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: डिजिटल प्रौद्योगिकियों की बात करना हमारे जीवन और जीवनचर्या की बात करना है।

परिच्छेद यह दर्शाता है कि डिजिटल तकनीकें हमारे जीवन में पूरी तरह से रच-बस गई हैं। ये केवल कुछ विशिष्ट कार्यों को करने के उपकरण मात्र नहीं हैं, बल्कि हवा की तरह अदृश्य और सर्वव्यापी माध्यम बन चुकी हैं। हमारा आत्म-बोध, आपसी संबंध, श्रम, भाषा और सामाजिक जीवन डिजिटल प्रणालियों द्वारा व्यापक रूप से संरचित और प्रभावित हैं। डिजिटल केवल एक साधन न होकर वह वातावरण और संदर्भ बन चुका है जो हमारे आत्म, समाज और शासन की सीमाओं को परिभाषित करता है। इसलिए, डिजिटल प्रौद्योगिकियों के बारे में बात करना हमारे संपूर्ण जीवन और जीवनचर्या के बारे में बात करने के समान है। विकल्प A अमान्य है क्योंकि शासन की 'सभी' समस्याओं के समाधान की बात अत्यंत अतिशयोक्तिपूर्ण है। विकल्प C भी अनुचित है क्योंकि यह दावा करना कि डिजिटल माध्यम के बिना रचनात्मकता अभिव्यक्त 'नहीं' की जा सकती, अत्यंत संकीर्ण दृष्टिकोण है। विकल्प D भी असत्य है क्योंकि परिच्छेद डिजिटल को वर्तमान जीवन का संदर्भ बताता है, न कि भविष्य में मानव अस्तित्व के लिए एकमात्र अनिवार्य शर्त। अतः विकल्प B परिच्छेद द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तार्किक और सारभूत संदेश है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
We live in digital times. The digital is not just something we use strategically and specifically to do a few tasks. Our very perception of who we are, how we connect to the world around us, and the ways in which we define our domains of life, labour and language are hugely structured by the digital technologies. The digital is everywhere and, like air, invisible. We live within digital systems, we live with intimate gadgets, we interact through digital media, and the very presence and imagination of the digital has dramatically restructured our lives. The digital, far from being a tool, is a condition and context that defines the shapes and boundaries of our understanding of the self, the society, and the structure of governance.

Which among the following is the most logical and essential message conveyed by the above passage?

A.All problems of governance can be solved by using digital technologies.
B.Speaking of digital technologies is speaking of our life and living.Correct
C.Our creativity and imagination cannot be expressed without digital media.
D.Use of digital systems is imperative for the existence of mankind in future.

Correct Option: Speaking of digital technologies is speaking of our life and living.

The passage describes how digital technologies have completely permeated our lives. They are no longer just tools used selectively to perform specific tasks; instead, they have become an invisible yet omnipresent medium, much like air. Our self-identity, relationships, work, language, and interactions are heavily structured and restructured by these digital systems. Far from being a mere instrument, the digital environment constitutes the very condition and context that shapes our understanding of self, society, and governance. Thus, talking about digital technology is fundamentally synonymous with discussing our daily lives and our existence itself. Option A is incorrect because stating that "all" problems of governance can be solved is an extreme overstatement. Option C is incorrect because claiming creativity "cannot" be expressed without digital media is factually unsupported and extreme. Option D is incorrect because the passage focuses on the current societal impact of the digital era rather than asserting an absolute imperative for future human survival. Therefore, option B is the most logical and essential message.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play