'वस्तु एवं सेवा कर (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स/GST)' के कार्यान्वित किए जाने का/के सर्वाधिक संभावित लाभ क्या है/हैं ?
1. यह भारत में बहु-प्राधिकरणों द्वारा वसूल किए जा रहे बहुल करों का स्थान लेगा और इस प्रकार एकल बाजार स्थापित करेगा ।
2. यह भारत के 'चालू खाता घाटे' को प्रबलता से कम कर, उसके विदेशी मुद्रा भण्डार को बढ़ाने हेतु उसे सक्षम बनाएगा ।
3. यह भारत की अर्थव्यवस्था की संवृद्धि और आकार को बृहद रूप से बढ़ाएगा और उसे निकट भविष्य में चीन से आगे निकल जाने योग्य बनाएगा ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सही उत्तर: केवल 1
वस्तु एवं सेवा कर (GST) के कार्यान्वयन ने केंद्र और राज्य प्राधिकरणों द्वारा लगाए जाने वाले अनेक अप्रत्यक्ष करों को समाहित कर लिया, जिससे भारत में एक एकीकृत सामान्य राष्ट्रीय बाजार का सृजन हुआ। हालांकि GST का उद्देश्य अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाना है, लेकिन चालू खाता घाटे में भारी कमी और चीन से आगे निकल जाने वाले दावे तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।
In English (Question & Model Answer)
What is/are the most likely advantages of implementing 'Goods and Services Tax (GST)'?
1. It will replace multiple taxes collected by multiple authorities and will thus create a single market in India.
2. It will drastically reduce the 'Current Account Deficit' of India and will enable it to increase its foreign exchange reserves.
3. It will enormously increase the growth and size of economy of India and will enable it to overtake China in the near future.
Select the correct answer using the code given below:
Correct Option: 1 only
The introduction of the Goods and Services Tax (GST) subsumed multiple indirect taxes levied by central and state authorities, creating a unified common national market in India. While GST aims to formalize the economy and improve tax compliance, statements 2 and 3 regarding drastic current account deficit reduction and overtaking China are exaggerated economic claims not directly or solely attributed to GST.