RBI द्वारा घोषित 'कोषों की सीमांत लागत पर आधारित उधार दर [Marginal Cost of Funds based Lending Rate (MCLR)]' का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
1. ये दिशानिर्देश उधारों की ब्याज दर निर्धारित करने हेतु बैंकों द्वारा अपनाई गई विधि में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करते हैं।
2. ये दिशानिर्देश बैंक साख की उपलब्धता ऐसी ब्याज दरों पर सुनिश्चित करने में मदद करते हैं जो ऋण लेने वाले एवं बैंक दोनों के लिए न्यायसंगत हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा वर्ष 2016 में घोषित 'कोषों की सीमांत लागत पर आधारित उधार दर (MCLR)' का उद्देश्य ऋणों पर ब्याज दरों के निर्धारण में बैंकों द्वारा अपनाई जाने वाली पद्धति में पारदर्शिता बढ़ाना है। साथ ही, यह बैंकों की निधि लागत में बदलाव के अनुसार ब्याज दरों के सुचारू संचरण को सुनिश्चित कर उधारकर्ताओं और बैंकों दोनों के लिए न्यायसंगत दरें तय करने में मदद करता है।
In English (Question & Model Answer)
What is/are the purpose/purposes of the 'Marginal Cost of Funds based Lending Rate (MCLR)' announced by RBI?
1. These guidelines help improve the transparency in the methodology followed by banks for determining the interest rates on advances.
2. These guidelines help ensure availability of bank credit at interest rates which are fair to the borrowers as well as the banks.
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: (c) Both 1 and 2
The Marginal Cost of Funds based Lending Rate (MCLR) was introduced by the RBI in 2016 to replace the Base Rate system. Its objectives are to improve the transparency in the methodology followed by banks for determining the interest rates on advances and to ensure that borrowing rates are fair and reflective of the marginal cost of funds for both borrowers and banks.