जनवरी माह में समतापी रेखा-मानचित्रों (आइसोथर्मल मैप) से प्राप्त कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष सही है/हैं ?
1. समताप रेखाएँ महासागर के ऊपर उत्तर की ओर और महाद्वीप के ऊपर दक्षिण की ओर विचलित हो जाती हैं ।
2. शीत महासागरीय धाराओं, गल्फ स्ट्रीम और उत्तरी अटलांटिक अपवाह (ड्रिफ्ट) की उपस्थिति उत्तरी अटलांटिक महासागर को शीतल बनाती है और समताप रेखाएँ उत्तर की ओर मुड़ जाती हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सही उत्तर: (a) केवल 1
कथन-1 सही है क्योंकि जनवरी में, असमान तपन और शीतलन के कारण समताप रेखाएँ महासागरों के ऊपर उत्तर की ओर और महाद्वीपों के ऊपर दक्षिण की ओर मुड़ जाती हैं। कथन-2 गलत है क्योंकि गल्फ स्ट्रीम और उत्तरी अटलांटिक अपवाह जैसी गर्म महासागरीय धाराएँ उत्तरी अटलांटिक महासागर को गर्म करती हैं (शीतल नहीं), जिससे समताप रेखाएँ उत्तर की ओर मुड़ जाती हैं।
In English (Question & Model Answer)
Which of the following is/are correct inference/inferences from isothermal maps in the month of January?
1. The isotherms deviate to the north over the ocean and to the south over the continent.
2. The presence of cold ocean currents, Gulf Stream and North Atlantic Drift make the North Atlantic Ocean colder and the isotherms bend towards the north.
Select the answer using the code given below:
Correct Option: (a) 1 only
Statement-1 is correct because in January, isotherms bend towards the north over warm oceans and towards the south over cold continents due to differential heating and cooling. Statement-2 is incorrect because warm ocean currents like the Gulf Stream and North Atlantic Drift make the North Atlantic Ocean warmer (not colder), causing isotherms to bend towards the north.