मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›आर्थिक और सामाजिक विकास - सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि›निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा हाल ही में समाचारों में आए 'दबावयुक्त

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा हाल ही में समाचारों में आए 'दबावयुक्त परिसम्पत्तियों के धारणीय संरचना पद्धति (स्कीम फ़ॉर सस्टेनेबल स्ट्रक्चरिंग ऑफ स्ट्रेस्ड एसेट्स/S4A)' का सर्वोत्कृष्ट वर्णन करता है ?

20172Mprelimsupscyear-2017p1economyindian-economynpa-bad-loans-basel
A.यह सरकार द्वारा निरूपित विकासपरक योजनाओं की पारिस्थितिकीय कीमतों पर विचार करने की पद्धति है ।
B.यह वास्तविक कठिनाइयों का सामना कर रही बड़ी कॉर्पोरेट इकाइयों की वित्तीय संरचना के पुनर्संरचन के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की स्कीम है ।सही
C.यह केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के बारे में सरकार की विनिवेश योजना है ।
D.यह सरकार द्वारा हाल ही में कार्यान्वित 'इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड' का एक महत्वपूर्ण उपबंध है ।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: यह वास्तविक कठिनाइयों का सामना कर रही बड़ी कॉर्पोरेट इकाइयों की वित्तीय संरचना के पुनर्संरचन के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की स्कीम है ।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा शुरू की गई दबावयुक्त परिसंपत्तियों की धारणीय संरचना पद्धति (S4A) वास्तविक कठिनाइयों का सामना कर रहे बड़े कॉर्पोरेट कर्जदारों की वित्तीय संरचना के पुनर्गठन की एक योजना है। इसका उद्देश्य ऋणदाताओं की दबावयुक्त परिसंपत्तियों से निपटने की क्षमता को मजबूत करना है, जिसके तहत अवहनीय ऋण को वहनीय ऋण से अलग करके पहले वाले को इक्विटी या अर्ध-इक्विटी उपकरणों में परिवर्तित किया जाता है।

In English (Question & Model Answer)

Which of the following statements best describes the term 'Scheme for Sustainable Structuring of Stressed Assets (S4A)', recently seen in the news?

A.It is a procedure for considering ecological costs of developmental schemes formulated by the Government.
B.It is a scheme of RBI for reworking the financial structure of big corporate entities facing genuine difficulties.Correct
C.It is a disinvestment plan of the Government regarding Central Public Sector Undertakings.
D.It is an important provision in 'The Insolvency and Bankruptcy Code' recently implemented by the Government.

Correct Option: It is a scheme of RBI for reworking the financial structure of big corporate entities facing genuine difficulties.

The Scheme for Sustainable Structuring of Stressed Assets (S4A), introduced by the Reserve Bank of India (RBI), is an instrument for restructuring the financial debt of large corporate borrowers facing genuine operational difficulties. It aims to strengthen the lenders' ability to deal with stressed assets by splitting the unsustainable debt from sustainable debt and converting the former into equity or quasi-equity instruments.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play