"सामाजिक-सांस्कृतिक विविधताओं के होते हुए भी भारतीय सामाजिक संरचना में एकता है।" विवेचना कीजिए।
सामान्यतः वर्ण कितने थे? जी० एस० घुरिये के अनुसार प्रारम्भ में दो वर्ण कौन-से थे?
'पारिवारिक तनाव, घरेलू हिंसा का एक कारण है।' विवेचना कीजिए।
जॉन स्टुअर्ट मिल ने सोशियोलॉजी के स्थान पर किस शब्द को प्रयुक्त करने का सुझाव दिया था? उस शब्द को प्रयुक्त करने का कारण क्या था?
मध्य प्रदेश की गोंड जनजाति में धर्म और विश्वास को संक्षेप में विश्लेषित कीजिए।
नातेदारी की तृतीयक सम्बन्धी श्रेणी को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
साइबर अपराध से क्या तात्पर्य है?
भारत में कृषक असन्तोष के मुख्य कारकों की विवेचना कीजिए।
परम्परा और आधुनिकता भिन्न होने के बावजूद तुलनात्मक दशाएँ हैं। स्पष्ट कीजिए।
प्रत्येक को 100 शब्दों में समझाइए।(i) चाइल्ड लाइन सेवाएँ(ii) धनलक्ष्मी योजना
विस्तार शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
संयुक्त राष्ट्र की परिभाषा के अनुसार किसी शहरी क्षेत्र को मेगासिटी बनने के लिए कितनी जनसंख्या होनी चाहिए? भारत के तीन बड़े शहरों का उल्लेख कीजिए।
किसी देश के जनसंख्या घनत्व की गणना कैसे की जाती है?
73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1993 में कौन-सी नई अनुसूची जोड़ी गई और उसका क्या प्रभाव हुआ?
भारत में क्षेत्रीय/भौगोलिक भिन्नताओं को स्पष्ट कीजिए।