राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) के अंतर्गत वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास (RAD) पहले का/के उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से है/हैं ?
1. वर्षा सिंचित क्षेत्रों में एकधान्य कृषि (मोनोकल्चर) को प्रोत्साहित करना
2. सिंचित क्षेत्रों में धान की खेती को बढ़ाना
3. एकीकृत कृषि प्रणालियों (IFS) के माध्यम से उत्पादकता को बढ़ाना और जलवायु संबंधी जोखिमों का न्यूनिकरण करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सामान्य अध्ययन
प्रारंभिक बौद्ध मूर्तिविद्या में रिक्त स्थान (empty seat) क्या दर्शाता है ?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. पाली ग्रंथों में, कथापण, निकखा, कन्स और काकणिका जैसे सिक्कों के प्रथम स्पष्ट संदर्भ समाविष्ट हैं ।
II. पाली ग्रंथों से प्रास साहित्यिक साक्ष्य की पुष्टि, अनेक स्थलों से प्रास आहत सिक्को (punch-marked coins) के पुरातात्विक प्रमाण द्वारा होती है, इन सिक्कों में से अधिकांश चाँदी से बने हैं ।
उपर्युक्त कथन निम्नलिखित में से किनसे संबंधित हैं ?
1. शहरी जीवन के उद्भव से
2. मुद्रा अर्थव्यवस्था की ओर संक्रमण से
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
तुर्कना झील के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह विश्व की सबसे बड़ी मरुस्थलीय झील है।
2. यह झील दक्षिण सूडान में Sahara मरुस्थल के पूर्वी सीमांत के साथ-साथ स्थित है।
3. यह झील यूनेस्को (UNESCO) के विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है और इसे 'जेड सागर (Jade Sea)' के रूप में भी जाना जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
भारत में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों से संबंधित उपबंधों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के संविधान की पांचवीं अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों में जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के संबंध में उपबंध हैं ।
2. भारत की कुछ जनजातियां कतिपय आय पर आयकर के भुगतान से छूट का दावा करने की हकदार हैं ।
3. भारत के संविधान में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्थितियों के लिए पंचायतों में स्थानों (सीटों) के आरक्षण का उपबंध है ।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है ?
निम्नलिखित अभिकथन पर विचार कीजिए :
अत्यंत नूतन (प्लियोस्टोसीन) काल में या तो यमुना, कभी सिन्धु में प्रवाहित होती थी, या फिर सतलुज, यमुना में प्रवाहित होती थी तथा इनमें से किसी एक की प्रमुख सहायक नदी या तो गंगा से सिन्धु में अथवा इसके विपरीत, स्थानांतरित हुई थी।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, उपर्युक्त अभिकथन का/के आधार है/हैं ?
1. ऋग्वेद का नदी-सूक्त
2. रॉबर्ट ब्रूस फूट द्वारा किए गए सतलुज और यमुना के अन्वेषण
3. सिन्धु और गंगा, दोनों नदी प्रणालियों में डॉलफ़िनों की समान प्रजातियों की उपस्थिति
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
1939 में, सुभाष चंद्र बोस द्वारा फॉरवर्ड ब्लॉक के गठन के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारकों का योगदान रहा ?
1. बोस, महात्मा गांधी का विश्वास जीतने में विफल रहे ।
2. कांग्रेसी वामपंथियों में एकाता नहीं थी और वे बोस को समर्थन देने में विफल रहे ।
3. साम्यवादियों ने बोस के प्रयासों का समर्थन नहीं किया ।
4. एम.एन. रॉय के समर्थक और जयप्रकाश नारायण जैसे समाजवादी नेताओं ने बोस को समर्थन देने की अपेक्षा कांग्रेस की एकाता को वरीयता दी ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
निम्नलिखित में से कर्नाटक संगीत के किस राग का हिन्दुस्तानी संगीत के राग बिलावल से मेल है ?
1856 में अवध के समामेलन (annexation) के तत्काल बाद अवध में ब्रिटिश नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. तालुकदारों की भूमसपति ज़ब्त कर ली गई, किंतु उन्हें अपने अस्त्र-शस्त्र और किले अधिकार में रखने दिए गए।
2. तालुकदारों को बाहरी व्यक्ति मानते हुए 1856 में संक्षिप्त राजस्व बंदोबस्त किया गया था ।
3. ब्रिटिश, तालुकदारों को हटाकर, कृषकों से सीधे राजस्व लेने में विश्वास करते थे ।
उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
निम्नलिखित में से किस मंदिर/किन मंदिरों में नगर-शैली के शिखर हैं ?
1. मालेगिड़ी शिवालय, बादामी
2. हुचिमिल्लगुड़ी मंदिर, ऐहोल
3. दशावतार मंदिर, देवगढ़
4. विरुपाक्ष मंदिर, पड़दकल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
एका आंदोलन और बारदोली सत्याग्रह के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
जैन धर्म में मान्यता-प्राप्त जीवन के अस्तित्व के चार मुख्य रूपों में, निम्नलिखित में से कौन-सा सम्मिलित नहीं है ?
ऋग्वेदिक काल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. कूपों से की जाने वाली सिंचाई ने कृषि को प्लावनीय मैदानों और नदी किनारों की पड़ियों से दूर वर्तमान पंजाब और हरियाणा के मैदानों में विस्तृत होने का अवसर दिया जहाँ भूमिगत जल स्तर सतह के पार्स समीप था ।
II. कूपों से पानी निकालने के लिए भारवाही-पशु शक्ति का प्रयोग किया गया ।
निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना, उपर्युक्त कथनों का समर्थन करती है/हैं ?
1. ऋग्वेद में, पानी निकालने के लिए अशम चक्र (पत्थर की घर्षी) और आहाव (पड़ी से कसा हुआ लकड़ी का डोल) के उपयोग के साक्ष्य हैं ।
2. ऋग्वेद में पशु/कुलीश (कुल्हाड़ी) और दात्र/सूणी (हँसिया) जैसे उपकरणों के उपयोग का उल्लेख मिलता है ।
3. ऋग्वेद से पहले भी, भूमि को जोतने और गाड़ियों को खींचने के लिए बैल के उपयोग का इतिहास मिलता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
निम्नलिखित अभिकथन पर विचार कीजिए :
समुदाय पर आधारित राजनैतिक गठबंधनों की उत्पत्ति, 1919 के मोटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों के मूल स्वरूप में निहित थी ।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन, उपयुक्त अभिकथन का समर्थन करता है/करते हैं ?
1. इन सुधारों ने पृथक निर्वाचक मंडलों के सिद्धांत को बनाए रखा और विस्तृत किया ।
2. पृथक निर्वाचक मंडलों का उद्देश्य सशक्त होते भारतीय राष्ट्रवाद का प्रतिरोध करना था ।
3. बंचित वर्ग पृथक निर्वाचक मंडलों में अंतर्निहित हितों के लिए एकजुट हुए ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, जलवायु अनुकूलन (climate resilience) के संबंध में गरान (मैग्रोव) परीस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण हेतु तर्कधार की सर्वोत्तम व्याख्या करता है/करते हैं ?
1. गरान ज्वारीय ऊर्जा को कम करते हैं और अलवणजल का संचयन करते हैं, जो उन्हें लवणीय ज्वारनदमुखी किटबंधों में धान की खेती के लिए आदर्श स्थल बनाते हैं।
2. उनकी लवण-संवेदी जड़ें समुद्रीजल को छानती हैं, इस प्रकार तीय भूमि को अलवण जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) क्षेत्रों में परिवर्तित करने में गरानों की मुख्य भूमिका होती है।
3. ज्वारीय लहरों (टाइडल सॉजस) को सहन करने तथा जैवमात्रा (बायोमास) संसाधनों को उपलब्ध करवाने के माध्यम से, गरान प्राकृतिक जैव-डाल (बायोशिल्ड) और ग्रामीण समुदायों के लिए जीविका के आधार, दोनों रूपों में कार्य करते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :