फूलों की एक क्यारी में, पहली पंक्ति में 23 गुलाब के पौधे हैं, दूसरी पंक्ति में 21, तीसरी पंक्ति में 19 एवं अंतिम पंक्ति में 5 गुलाब के पौधे हैं । फूलों की क्यारी में पंक्तियों की संख्या है :
पाठ्यक्रम इकाई के अनुसार पिछले वर्षों के प्रश्न।
फूलों की एक क्यारी में, पहली पंक्ति में 23 गुलाब के पौधे हैं, दूसरी पंक्ति में 21, तीसरी पंक्ति में 19 एवं अंतिम पंक्ति में 5 गुलाब के पौधे हैं । फूलों की क्यारी में पंक्तियों की संख्या है :
तीन-अंकों वाली सभी संख्याओं, जो 7 से विभाज्य हैं, की संख्या है :
एक क्रिकेट मैच में, पाँच बल्लेबाजों A, B, C, D और E ने औसतन 41 रन बनाए। D ने E से 5 रन अधिक बनाए; E ने A से 8 रन कम बनाए; B ने D और E के संयुक्त स्कोर से 5 रन कम बनाए; B और C ने अपने बीच 117 रन बनाए। C ने कितने रन बनाए ?
निम्नलिखित संख्याओं में से कौन-सी संख्या, संख्या-सूची 5, 11, 17, 23, ... में है?
यदि एक संख्या 5a108, 11 से पूर्णतः विभाजित है, तब 'a' का मान होगा :
ताश के 52 पत्तों की एक भली-भाँति फेंटी गई गड्डी में से एक पत्ता यादृच्छया निकाला जाता है। निकाले गए पत्ते की एक तस्वीर वाला पत्ता (अर्थात् फेस कार्ड) होने की प्रायिकता है:
तीन संख्याओं में से दूसरी संख्या, पहली संख्या की दो गुनी है और तीसरी संख्या की तीन गुनी है । यदि तीनों संख्याओं का औसत 44 हो, तो सबसे बड़ी संख्या है :
एक व्यक्ति को 60 फीट ऊँचे टावर के शिखर को छूना है। प्रत्येक सेकण्ड में, वह 5 फीट चढ़ता है, किन्तु 4 फीट नीचे फिसल जाता है। कितने सेकण्ड बाद वह शिखर को छू लेगा ?
30 दिवसों के किसी माह में, अंतिम दिवस शनिवार है। इस माह के चौथे मंगलवार को क्या दिनांक होगा ?
एक प्रिन्टर एक किताब के पृष्ठ क्रमांकों को 1A से शुरू करता है। यदि 4S किताब का आखिरी पृष्ठ क्रमांक है, तो किताब में कुल कितने पृष्ठ हैं ?
संख्या 198 को तीन भागों में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि पहले भाग का 1/2, दूसरे भाग का 1/3 एवं तीसरे भाग का 1/4, सभी बराबर हैं। तब सबसे बड़े भाग का मान होगा :
अंको 0, 1, 2, 3, 4, 5 से कितनी 3-अंकीय सम संख्याएँ बनाई जा सकती हैं, यदि अंकों की पुनरावृत्ति की जा सकती है :
निम्नलिखित आंकड़ों की माध्यिका है:
17, 8, 9, 5, 26, 19, 13, 26, 29
4 क्रमागत विषम संख्याओं का औसत 18 है। इन संख्याओं में से सबसे बड़ी तथा सबसे छोटी संख्याओं का गुणनफल है :
एक व्यक्ति के पास निवेश करने हेतु ₹ 9,000 हैं। वह ₹ 3,500, 6% साधारण ब्याज की वार्षिक दर से एवं ₹ 3,000, 5% साधारण ब्याज की वार्षिक दर से निवेश करता है। ₹ 450 वार्षिक आय प्राप्त करने के लिए, उसे शेष राशि किस दर से निवेश करनी चाहिए ?