मध्य प्रदेश में वानिकी और सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास के लिए संचालित सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति को स्पष्ट कीजिए।
मध्य प्रदेश में एम०एस०एम०ई० के विकास हेतु अपनायी गयी योजनाओं को लिखिए।
भारत में "मेक इन इंडिया" किन चार स्तम्भों पर आधारित है?
मध्य प्रदेश में वर्ष 2019-20 से 2022-23 के मध्य राज्य करों की जी०एस०डी०पी० में योगदान को स्पष्ट कीजिए।
नाबार्ड (NABARD) के प्रमुख कार्यों को लिखिए।
क्रय प्रबंधक सूचकांक (PMI) को स्पष्ट कीजिए।
राष्ट्रीय आय की विभिन्न अवधारणाओं को समझाइए।
अपवर्जी और समावेशी वर्गान्तरों के अंतर बताइए।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक की गणना करने हेतु तीन उपक्षेत्र कौन-से हैं?
सांख्यिकीय चित्रों की रचना के सामान्य नियमों का उल्लेख कीजिए।
मध्य प्रदेश सरकार पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए क्या-क्या नीतिगत प्रयास कर रही है?
प्रायिकता के योग एवं गुणन प्रमेयों को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
सकल घरेलू उत्पाद अपस्फीतिकारक क्या है?
भारत में बेरोजगारी के कारणों, अवधारणाओं एवं मापन की विभिन्न पद्धतियों को स्पष्ट कीजिए।
भारत में आदर्श अनुबंध कृषि अधिनियम के विशेषताओं, चुनौतियों एवं प्रमुख प्रावधानों को स्पष्ट कीजिए।