इकाई-5 सांख्यिकी, डेटा विश्लेषण और प्रायिकता
निम्न आंकड़ों के समांतर माध्य की गणना कीजिए :
साप्ताहिक मजदूरी (₹): 11-13 | 13-15 | 15-17 | 17-19 | 19-21 | 21-23 | 23-25
मजदूरों की संख्या: 3 | 4 | 5 | 6 | 5 | 4 | 3
A, B और C किसी एक लक्ष्य को भेदने की कोशिश करते हैं। A, लक्ष्य को 5 प्रयास में 3 बार, B, 5 प्रयास में 2 बार एवं C, 4 प्रयास में 3 बार भेद सकता है। निम्न घटनाओं की प्रायिकता ज्ञात कीजिए :
(अ) उनमें से कोई दो लक्ष्य भेदें
(ब) कम से कम दो लक्ष्य भेदें
निम्न बारम्बारता वितरण का बहुलक ज्ञात कीजिए: वर्ग अन्तराल 25-30/30-35/35-40/40-45/45-50/50-55, बारम्बारता 20/53/42/42/38/36।
उत्तर देखेंदो खिलाड़ी सीता और गीता टेबिल-टेनिस का मैच खेलते हैं। यह ज्ञात है कि सीता द्वारा मैच जीतने की प्रायिकता 0.59 है। गीता के मैच जीतने की क्या प्रायिकता है ?
उत्तर देखेंआत्महत्या करने वाली 50 महिलाओं की आयु नीचे दी गई है । इससे महिला की औसत आयु ज्ञात कीजिए ।
वर्ष में महिला की आयु : 15-20, 20-25, 25-30, 30-35, 35-40, 40-45, 45-50, 50-55, 55-60, 60-65
महिला की संख्या : 8, 10, 8, 6, 4, 7, 3, 2, 2, 0
N = 50
दो खिलाड़ी, संगीता और रेशमा टेनिस का एक मैच खेलते हैं । यह ज्ञात है कि संगीता द्वारा मैच जीतने की प्रायिकता 0.62 है । रेशमा के मैच जीतने की क्या प्रायिकता है ?
उत्तर देखेंनिम्न सारणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके, नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दें :
खेल | कुल खिलाड़ियों का प्रतिशत | पुरुष : महिला खिलाड़ी
मुक्केबाज़ी | 15 | 2 : 1
शतरंज | 12 | 1 : 1
स्नूकर | 8 | 1 : 7
तैराकी | 13 | 1 : 4
बैडमिंटन | 26 | 1 : 1
क्रिकेट | 16 | 3 : 1
तीरंदाजी | 10 | 2 : 3
कुल खिलाड़ियों की संख्या = 100
(a) कुल महिला खिलाड़ियों की संख्या कितनी है ?
(b) किस खेल में सर्वाधिक पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया ?
(c) स्नूकर में पुरुषों की भागीदारी कुल (पुरुष एवं महिला) खिलाड़ियों का कितना प्रतिशत है ?