नई दिल्ली में आयोजित एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन, 2026 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. शिखर सम्मेलन का बौद्धिक ढांचा (फ्रेमवर्क) तीन बुनियादी सूत्रों : जन, आयोजना, और प्रगति पर आधारित था ।
2. लोकतंत्रिकरण पर बल दिया गया है, जो राष्ट्रीय कानून का सम्मान करते हुए स्थानीय स्तर पर प्रासंगिक नवाचार का समर्थन करने और लचीले एआई पर्यावरणीक तंत्रों को मजबूत करने के लिए एक बाध्यकारी ढांचे के रूप में एआई के लोकतांत्रिक प्रसार के लिए चार्टर को स्वीकार करती है ।
3. एआई प्रभाव पर नई दिल्ली घोषणा का प्रतिपादन सात चक्रों (स्टैंभो) पर केंद्रित था, जिसमें सामाजिक सशक्तिकरण के लिए पहूँच, विज्ञान के लिए एआई, तथा सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई सम्मिलित है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं
निम्नलिखित में से कौन-सी संपर्क (कनेक्टिविटी) परियोजनाएँ, भारत और आसियान (ASEAN) सदस्य देशों के बीच सहयोग का एक भाग है/हैं ?
1. कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट
2. आईएमटी ट्राइलेटरल हाइवे
3. अगरतला-आखाउडा रेल लाइन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
रक्षा हार्डवेयर की निम्नलिखित मंदों में से किसका/किनका विनिर्माण भारत में किया जाता है ?
1. एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान (Su-30 MKI Fighter Jets)
2. टी-90 एमके-III टैंक (T-90 MK-III Tanks)
3. आकुला श्रेणी पनडुब्बी (Akula Class Submarine)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
निम्नलिखित संयुक्त राष्ट्र संगठनों/एजेंसियों पर विचार कीजिए :
1. विश्व खाद्य कार्यक्रम (वर्ल्ड फूड प्रोग्राम)
2. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रस फंड)
3. शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चयुक्त (यूनाइटेड नेशंस हाई कमीशनर फॉर रिफ्यूजीज)
4. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन)
उपर्युक्त में से कितनों को दो बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है ?
फ़िल्म 'बूंग' ('Boong') के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. हाल ही में, इस फ़िल्म ने बाल एवं पारिवारिक फ़िल्म श्रेणी में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) पुरस्कार जीता ।
2. इस फ़िल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है ।
3. बाल एवं पारिवारिक फ़िल्म श्रेणी में BAFTA पुरस्कार जीतने वाली यह पहली भारतीय फ़िल्म है ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (बिस्मेटक केंद्र/स्थापना):
A. बिस्मेटक सांस्कृतिक उद्योग प्रेक्षण-शाला (ऑब्जर्वेटरी)
B. बिस्मेटक ऊर्जा केंद्र
C. मौसम और जलवायु के लिए बिस्मेटक केंद्र
D. बिस्मेटक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केंद्र
सूची II (स्थान):
1. नोएडा
2. बेंगलुरु
3. कोलंबो
4. थिम्पू
कूट :
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (इंटरपोल नोटिस):
A. सिल्वर नोटिस
B. ब्लू नोटिस
C. ब्लैक नोटिस
D. ग्रीन नोटिस
सूची II (विवरण):
1. अज्ञात शवों (मृतकों) के बारे में जानकारी माँगना
2. किसी आपराधिक अनुसंधान के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान, अथवा गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करना
3. किसी ऐसे व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी देना, जहाँ उस व्यक्ति को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माना जाता है
4. आपराधिक संपत्तियों की पहचान करना और उनका पता लगाना
कूट :
जनवरी, 2026 में जर्मनी के संघीय गणराज्य के चान्सलर ने भारत की यात्रा की थी। इस यात्रा के परिणामों (outcomes) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही नहीं है/हैं ?
1. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और हेम्बर्ग विश्वविद्यालय के बीच समझौता-झাপन (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर
2. हॉकी इंडिया और जर्मन हॉकी फेडरेशन के बीच युवा हॉकी के विकास पर समझौता-झापन पर हस्ताक्षर
3. भारत-प्रशांत क्षेत्र पर द्विपक्षीय संवाद तंत्र की स्थापना
4. लखनऊ में जर्मनी के मानद वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
भारत के मिशन सुदृढ़ चक्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसका उद्देश्य भारत की वायु रक्षा, बैलिस्टिक मिसाइल सुरक्षा और हवाई आक्रमण क्षमताओं में वृद्धि करना है ।
2. इस मिशन को त्वरित, सटीक, और शक्तिशाली रक्षा (defence) प्रतिक्रिया में वृद्धि करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है, जो भारत की रणनीतिक स्वायत्ता को सशक्त बनाएगी ।
3. इस मिशन के उद्देश्यों में से एक है – वर्ष 2035 तक, भारत के सभी सार्वजनिक स्थानों को एक विस्तारित राष्ट्रीयापी सुरक्षा कवच के द्वारा सुरक्षा प्रदान करना है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
निम्नलिखित में से किन अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशनों का भारत ने अनुसमर्थन नहीं किया है ?
1. रोजगार नीति पर कन्वेंशन
2. बलात्श्रम के अंत पर कन्वेंशन
3. सभी प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकारों के संरक्षण पर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन
4. युद्ध के समय सivilियन व्यक्तियों के संरक्षण से संबंधित जिनेवा कन्वेंशन
5. राज्यविहीनता (Statelessness) को कम करने पर कन्वेंशन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (भारत से सहायता प्राप्त परियोजना):
A. मंगदेछु पनबिजली परियोजना
B. स्टोर पैलेस का जीर्णोद्धार
C. डिकओया का जिला अस्पताल
D. इन्स्टिट्यूट ऑफ सिक््युरिटी एंड लॉ एनफोर्समेंट स्टडीज
सूची II (देश):
1. मालदीव
2. अफ़ग़ानिस्तान
3. भूटान
4. श्रीलंका
कूट :
बहुक्षीय सहयोग मंचों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. 'कोलंबो प्रक्रिया' ('Colombo Process') एक क्षेत्रीय परामर्शदात्री प्रक्रिया है, जिसमें सदस्य देश सर्वसममति से बाध्यकारी निर्णय लेते हैं ।
2. 'अबू धाबी संवाद (डायलॉग)' संविदा श्रमिकों के आवागमन पर क्षेत्रीय सहयोग को सुकर बनाने के लिए श्रमिकों के मूल-स्थान और गंतव्य-स्थान से जुड़े एशियाई देशों के मध्य एक स्वैच्छक गैर-बाध्यकारी परामर्शदात्री प्रक्रिया है ।
3. एक पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रस्ताव के अनुसार सूचित 'प्रवासन और विकास के लिए वैश्विक मंच' (Global Forum for Migration and Development), एक स्वैच्छक मंच है, इसके निर्णय बाध्यकारी स्वरूप के नहीं हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना अभियान):
A. यू एन एम आई एल (UNMIL)
B. एम आई एन यू आर सी ए टी (MINURCAT)
C. एम आई एन यू एस टी ए एच (MINUSTAH)
D. यू एन एम आई एस ई टी (UNMISET)
सूची II (अभियान की अवधि):
1. 2007 - 2010
2. 2002 - 2005
3. 2003 - 2018
4. 2004 - 2017
कूट :
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(भारतीय सेना कोर) : (मुख्यालय)
निम्नलिखित में से कौन-से देश यूरोपीय संघ के सदस्य हैं ?
1. बेलारूस
2. पोलैंड
3. जर्मनी
4. स्विट्जरलैंड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :