सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची-I (संदेश में अवरोधक) :
A. अर्थगत
B. संज्ञानात्मक
C. संगठनात्मक
D. भावात्मक
सूची-II (उदाहरण) :
1. प्रतिसूचना (फीडबैक) का अभाव
2. किसी शब्द का अन्यार्थग्रहण
3. सामाजिक लांछन का भय
4. सूचना का आधिक्य
कूट :
संचार कौशल सहित अंतर-व्यक्तिगत कौशल
निम्नलिखित तीन कथनों, नामतः S1, S2 और S3 पर विचार कीजिए :
S1. जलवायु-परिवर्तन पर पर्यावरणीय निम्नीकरण के प्रभाव को देखते हुए मानव के लिए पर्यावरण का संरक्षण करना एक अस्तित्वपरक अत्यावश्यकता है।
S2. जलवायु-परिवर्तन में मानव-हस्तक्षेप के योगदान की सीमा के संबंध में वैज्ञानिक सर्वसम्मति नहीं हो पाई है।
S3. पर्यावरणीय सक्रियतावाद में जलवायु-संबंधी भय का प्रसार करना (climate alarmism) और अन्य अतिवादी दृष्टिकोण सम्मिलित हैं, जो प्रायः जलवायु-परिवर्तन को नकारने वाले लोगों का केन्द्रबिन्दु बनते हैं।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से संबंध सही है/हैं?
1. S3, S1 का खंडन (counterpoint) है
2. S3, S1 और S2 से असंबद्ध है
3. S2, S3 के लिए कारण हो सकता है
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची-I [ पत्र-व्यवहार (communication) का साधन ] :
A. ज्ञापन
B. फ्लायर (Flyer)
C. बीसीसी (Bcc)
D. कार्यवृत्त
सूची-II [ प्रयोग ] :
1. निर्णयों को अभिलिखित करना
2. गोपनीय रूप से सूचना देना
3. किसी निदेश को सूचित करना
4. अलक्षित सूचना को प्रसारित करना
कूट :
एक प्रतिवेदन (report) लिखते समय आपको निम्नलिखित उद्देश्य पर आधारित एक 'प्रश्नावली' तैयार करनी है, जिसे पर्यटकों (visitors) द्वारा मौके पर भरा जाएगा :
"पहाड़ों में किसी झील वाले गंतव्य-स्थल के निकट एक परिवारोन्मुख अवकाश रिसॉर्ट (resort) स्थापित करने की व्यावहारिकता का निष्कर्ष करना"
अपने प्रयोजनों के लिए इसे सर्वाधिक उपयुक्त बनाने हेतु प्रश्नावली में आप निम्नलिखित में से किन शीर्षों को सम्मिलित करेंगे?
1. परिवार का आकार
2. बजट
3. परिवार में उपार्जकों की संख्या
4. खाद्य ऐलर्जी और आहार-संबंधी प्रतिबंध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची-I [ संबंध श्रेणी ] :
A. क्रिकेट कप्तान और टीम के सदस्यों के बीच
B. न्यायालय में न्यायाधीश और वकीलों के बीच
C. कुलपति और उप-कुलसचिव के बीच
D. समकक्षों और सहकर्मियों के बीच
सूची-II [ संवाद (communication) का प्रकार ] :
1. अनौपचारिक और दृढ़
2. अनौपचारिक और अबाध
3. औपचारिक और अबाध
4. औपचारिक और दृढ़
कूट :
सांस्कृतिक रूप से विविधतायुक्त कार्मिकों वाले किसी कार्यालय में अंतर्वैयक्तिक विवाद को सुलझाने के लिए निम्नलिखित कार्रवाइयों में से कौन-सी सर्वाधिक उपयुक्त निदेश होगी/होंगी?
1. कार्मिकों को उन गतिविधियों को करने का निदेश देना, जो विविध समूहों की सांस्कृतिक पहचान (markers) हैं
2. नेतृत्व का एक उपयुक्त दृष्टांत स्थापित करने के लिए विवादों को समय के साथ स्वाभाविक रूप से सुलझने देना
3. एक-दूसरे के दृष्टिकोणों को समझने के लिए कार्मिकों को प्रोत्साहित करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
'परिपत्र (सर्कुलर लेटर)' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
1. परिपत्र प्रायः लोगों के एक समूह को संबोधित किए जाते हैं।
2. अमानक और अनुकूलित अंतर्वस्तु परिपत्रों की विशेषता है।
3. संगठनों के अंतर्गत सम्मिलित कर्मचारियों को मूल्यांकन और वेतन वृद्धि से अवगत कराने के लिए परिपत्र का प्रयोग किया जाता है।
4. परिपत्र, व्यक्तिगत और विशिष्ट प्राप्तकर्ता-निर्देशित पत्रों की अपेक्षा कम लागत-प्रभावी हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।