निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, जलवायु अनुकूलन (climate resilience) के संबंध में गरान (मैग्रोव) परीस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण हेतु तर्कधार की सर्वोत्तम व्याख्या करता है/करते हैं ?
1. गरान ज्वारीय ऊर्जा को कम करते हैं और अलवणजल का संचयन करते हैं, जो उन्हें लवणीय ज्वारनदमुखी किटबंधों में धान की खेती के लिए आदर्श स्थल बनाते हैं।
2. उनकी लवण-संवेदी जड़ें समुद्रीजल को छानती हैं, इस प्रकार तीय भूमि को अलवण जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) क्षेत्रों में परिवर्तित करने में गरानों की मुख्य भूमिका होती है।
3. ज्वारीय लहरों (टाइडल सॉजस) को सहन करने तथा जैवमात्रा (बायोमास) संसाधनों को उपलब्ध करवाने के माध्यम से, गरान प्राकृतिक जैव-डाल (बायोशिल्ड) और ग्रामीण समुदायों के लिए जीविका के आधार, दोनों रूपों में कार्य करते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे
जलवायु परिवर्तन पर भारत की अनुक्रिया के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत की दीर्घकालिक निम्न उत्सर्जन विकास रणनीति (LT-LEDS), वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन को प्राप्त करने के लिए एक निष्पायक साधन है।
II. दिसंबर, 2024 में प्रस्तुत की गई भारत की चौथी द्विआंशिक अघतन रिपोर्ट (BUR-4) में 2019 की तुलना में 2020 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों में लगभग 8% कमी दर्ज की गई।
III. जलवायु-अनुकूल (क्लाइमेट-रेजिलिएंट) विकास अनिवार्य रूप से उत्सर्जन न्यूनीकरण लक्ष्यों की त्वरित और अल्प-कालिक उपलब्धि पर निर्भर है।
उपर्युक्त कथनों के बीच के संबंधों में से निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
माधव राष्ट्रीय उद्यान के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसे वर्ष 2025 में भारत का बाघ अभयारण्य (टाइगर रिज़र्व) घोषित किया गया था।
2. साख्य सागर, जिसे रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है, इस राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है।
3. इसका क्षेत्रफल मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच में साझा होता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
रिकोस्टाइलिस रेटूसा (फॉक्सटेल ऑर्किड) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह एक अधिपादपीय ऑर्किड है।
2. यह पुरोंतार भारत की स्थानिक जाति (स्पीशीज) है।
3. यह अरुणाचल प्रदेश और असम का राज्य पुष्प है।
उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
निम्नलिखित में से कौन-सी, भारत में प्रथम प्लान वीवो (Vivo) प्रमाणित वनोन्मूलन और वन निम्नीकरण से होने वाले उत्सर्जन का न्यूनिकरण (REDD+) परियोजना है ?
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन संस्थानों का एक मंच, NIRANTAR (परिवर्तन, अनुकूलन और लचीलेपन के निर्माण के लिए प्राकृतिक संसाधनों के अनुसंधान और अनुप्रयोग के लिए राष्ट्रीय संस्थान) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इस मंच के अधीन, पर्यास्थितिकी तंत्र सर्वेक्षण और विश्लेषण एक कार्यक्षेत्र (vertical) है, जिसका अग्रणी संस्थान (lead institute) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, कोलकाता है ।
2. इस मंच के अधीन, पर्यास्थितिकी तंत्र सेवा का अनुसंधान और प्रबंधन एक कार्यक्षेत्र है, जिसका अग्रणी संस्थान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली है ।
3. इस मंच के अधीन, क्षमता विकास सहायता एक कार्यक्षेत्र है, जिसका अग्रणी संस्थान भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
हरित (ग्रीन) हाइड्रोजन के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह विकर्बनीकृत (decarbonized) हाइड्रोजन है जो प्राकृतिक गैस के पुनर्प्रादन द्वारा प्राप्त होती है जिसमें कार्बन अभिग्रहण और संचयन (CCS) भी सम्मिलित है ।
2. नवीकरणीय ऊर्जा से जनित विद्युत का उपयोग करके जल के विद्युत-अपघटन द्वारा इसका उत्पादन किया जाता है ।
3. भारत के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का लक्ष्य, वर्ष 2030 तक वार्षिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में लगभग 50 MMT की कमी लाना है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
मंगोलिया से प्रत्येक वर्ष नागालैंड के दोयंग झील में अमूर बाज़ों (Amur Falcons) के आगमन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह दर्शाता है कि कैसे निरंतर स्थानीय संरक्षण प्रयास अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों के आगमन और संरक्षण में योगदान दे सकते हैं ।
2. यह उन उन्नत ट्रेकिंग प्रौद्योगिकियों की वैश्विक सफलता को दर्शाता है जो प्रवासी पक्षियों को अपने प्रवास स्थल (स्टॉपओवर साइट) पर वापस जाने का मार्ग दिखाती हैं ।
3. यह पुष्टि करता है कि अमूर बाज़ों ने अनुकूल आवास संबंधी परिवर्तनों के कारण भारत को स्थायी निवास स्थल (रेजिडेंसी) के रूप में अपना लिया है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
वेस्टन हूँलॉक गिबनो के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. पूर्वीतर भारत में एक अभ्यारण्य इस वानर जाति (species) का घर है जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) की लाल सूची में लुप्तप्राय (Endangered) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
2. उनके पास विशिष्ट बाहुगमन (ब्रेकिशन) की क्षमता है और वे आसानी से पेड़ों के बीच झूल सकते हैं।
3. गोरिला की भाँति, वे मजबूत और स्थूलकाय होते हैं, तथापि वे असामान्य रूप से फुर्तीले वृक्षारोही हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
फ्रांस में जून, 2025 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (UNOC) में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने समुद्री और महासागरीय मुद्दों, विशेष रूप से समुत्थानशील आजीविका और “ब्लू ट्रांसफॉर्मेशन” हेतु संधारणीय मत्स्यपालन और जलकृषि पर सशक्त विचार व्यक्त किए।
खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा “ब्लू ट्रांसफॉर्मेशन” के लिए प्रस्तावित “बेहतर चार (Four Better)” के बारे में निम्नलिखित संयोजनों में से कौन-सा सही है ?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : वैज्ञानिक अध्ययन यह सुझाते हैं कि पृथ्वी के घूर्णन और अक्ष में परिवर्तन हो रहा है।
कथन II : सौर संसूचकों (फ्लेयर्स) और उससे संबंधित किरीटी द्रव्यमान निष्कासनों ने पृथ्वी के सबसे बाहरी वायुमंडल पर विशाल ऊर्जा-राशि की बौछार कर दी है।
कथन III : जैसे-जैसे पृथ्वी का ध्रुवीय हिम पिघलता है, जल की प्रवृत्ति विषुवत-वृत्त की ओर जाने की होती है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 की चर्चा, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन विषयक वैश्विक चर्चाओं में बारम्बार आती है।
कथन II : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6, कार्बन बाजारों के सिद्धांतों को निर्दिष्ट करता है।
कथन III : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 का आशय देशों को अपने जलवायु लक्ष्य प्राप्त करने हेतु उनके बीच गैर-बाजारी रणनीतियों का संवर्धन करना है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : 28वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) में, भारत ने 'जलवायु और स्वास्थ्य विषयक घोषणा' पर हस्ताक्षर नहीं किया।
कथन II : COP28 जलवायु और स्वास्थ्य विषयक घोषणा एक बाध्यकारी घोषणा है; और इस पर हस्ताक्षर कर देने पर स्वास्थ्य सेक्टर का विकार्बनीकरण करना अधिदेशात्मक हो जाता है।
कथन III : यदि भारत के स्वास्थ्य सेक्टर का विकार्बनीकरण किया जाए, तो इसकी स्वास्थ्य-देखभाल प्रणाली के लचीलेपन पर संकट आ सकता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन 0.5 t CO2 प्रति व्यक्ति से कम है।
II. ईंधन दहन से CO2 उत्सर्जन के आधार पर, भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है।
III. भारत में विद्युत और ताप उत्पादक, CO2 उत्सर्जन के सबसे बड़े स्रोत हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
किस संस्था ने जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता की हानि के नियंत्रण हेतु प्रकृति पुनर्स्थापन विधि [नेचर रेस्टोरेशन लॉ (NRL)] अधिनियमित की?