आकार में सात घन सर्वसम हैं। इनमें से छह घनों में से प्रत्येक का भार बराबर है और शेष घन का भार किसी भी अन्य घन के भार से कम है। सबसे हल्के घन का पता लगाने के लिए तराजू का प्रयोग किया जाता है। विषम घन को निश्चित रूप से पहचानने के लिए न्यूनतम कितने प्रयास आवश्यक हैं?
तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता
यदि ZERO को ADSN के रूप में कूटबद्ध किया गया है, तो STOP को आप कैसे कूटबद्ध करेंगे?
दो अक्षर (character) a और b द्वारा बने एक प्रतिरूप (pattern) की नीचे दी गई पंक्ति में एक से अधिक बार पुनरावृत्ति की गई है :
x b x a x a x x a x a x b a b
उपर्युक्त पंक्ति में बाईं ओर से 7वें और 8वें स्थान पर x x क्या है?
सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G, तीन गाड़ियों X, Y, Z से यात्रा करते हैं। A और अन्य दो व्यक्ति X से यात्रा करते हैं। केवल E, G के साथ यात्रा करता है। C, Z से यात्रा करता है परन्तु B, Y से यात्रा नहीं करता है। इसके अतिरिक्त, A और B एक ही गाड़ी से यात्रा नहीं करते हैं। तब निम्नलिखित में से कौन-से सही हैं?
I. कोई भी अकेले यात्रा नहीं करता है।
II. केवल D, F के साथ यात्रा करता है।
III. केवल C, B के साथ यात्रा करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V और W एक गोल मेज़ के चारों ओर रखी हुई आठ भिन्न कुर्सियों पर बैठे हैं, जहाँ किन्हीं दो क्रमागत कुर्सियों के बीच की दूरी समान है। P और R दोनों, Q के आसन्न हैं। T और R दोनों, S के आसन्न हैं। U और W दोनों, V के आसन्न हैं। S और W एक-दूसरे के सम्मुख कुर्सियों पर बैठे हैं। यदि कोई P से प्रारंभ करके मेज़ के चारों ओर दक्षिणावर्त चले, वह T से पहले R से मिलता है, तो Q, मेज़ के चारों ओर दक्षिणावर्त चलते हुए W से मिलने से पहले कितने व्यक्तियों को पार करेगा?
किसी ठोस वस्तु पर एक काट (cut) उसे दो भागों में विभाजित कर देता है, जहाँ इस प्रकार बनने वाले नए पृष्ठ समतल हैं। वहीं दूसरी ओर, एकल काट से एक ही समय में एक से अधिक वस्तुओं को काटा जा सकता है। एक प्रयोग में, n काटों से बने हुए खंडों की कुल संख्या को x_n द्वारा निरूपित किया जाता है। इस प्रयोग को किसी ठोस घन पर निष्पादित किया जाता है, जहाँ प्रत्येक काट के बाद खंड अचल (unmoved) रहे। इस प्रयोग में, यदि तीसरी काट के बाद, खंड सर्वसम (identical) हैं, तो x_4 के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा संभाव्य मान नहीं है?
P, Q, R, S और T को 1 से 5 तक कोटिबद्ध किया गया है (इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। P की कोटि 4 है, Q की कोटि 5 नहीं है, R की कोटि 1 है, S की कोटि 2 नहीं है, T की कोटि 3 नहीं है। तब निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
I. यदि S की कोटि 3 है, तब T की कोटि 2 है।
II. यदि Q की कोटि 3 है, तब T की कोटि 5 है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
X के भार को, kg में, X द्वारा दर्शाया जाता है। A, B, C, D, P, Q, R और S के भार मापे जाते हैं। दिया गया है :
A + B + C + D = 17
A + C = 6
P + Q + S + D = 15
P + Q + R + B = 17
P = R और Q = S
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
एक मेज़ का ऊपरी पृष्ठ (top of a table) आयताकार है और उसके आयाम 6' x 10' हैं। मेज़ के ऊपरी पृष्ठ के दो आयताकार भागों को नीले रंग से रंगा गया है; इन दोनों भागों के आयाम 2.5' x 8' हैं और उनमें से प्रत्येक की सटीक दो भुजाएँ, मेज़ के ऊपरी पृष्ठ के दो किनारों के उभयनिष्ठ हैं। यदि मेज़ को जमीन पर स्थिर रखा जाता है और मेज़ के ऊपरी पृष्ठ के शेष भाग को सफ़ेद रंग से रंगा जाता है, तो ऊपर से देखने पर कितने भिन्न प्रतिरूप (पैटर्न) संभव हैं?
दो सर्वसम सीधे दंडों को पाँच भिन्न रंगों में इस प्रकार रंगा गया है कि प्रत्येक दंड पूरी लंबाई में पाँच बराबर भागों में विभाजित होता है। उनमें से एक में, भागों को P1, P2, P3, P4 और P5 चिह्नित किया गया है (इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है) जबकि दूसरे में, उन्हें Q1, Q2, Q3, Q4 और Q5 चिह्नित किया गया है (इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है)। जब दंडों को एक-दूसरे के पास-पास समानांतर रखा जाता है, तो P1 और Q3 सुमेलित होते हैं; P4, Q1 या Q2 से सुमेलित है और Q4, P3 या P5 से सुमेलित है। यदि Q3 और Q5 संलग्न हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से संभव है/हैं?
I. सीधे दंड के मध्य भाग पर Q3 चिह्नित किया गया है।
II. सीधे दंड के सिरे वाले भागों में से किसी एक पर P2 चिह्नित किया गया है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
चार कथन X, Y, Z और W हैं। उनके संबंधों का वर्णन निम्नलिखित है :
यदि X गलत है, तो Z भी गलत है; यदि Y गलत है, तो W सही है; यदि W सही है, तो X गलत है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
I. यदि X सही है, तो Y भी सही है।
II. यदि Z सही है, तो यह आवश्यक नहीं है कि Y सही है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
P का एक पुत्र और एक पुत्री है। S, T की माँ है। S, R का/की पति/पत्नी (spouse) है। Q और R, P की संतानें हैं। तब Q का S से क्या संबंध है?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
प्रत्येक लाल, नीला है। प्रत्येक नीला, हरा है। प्रत्येक हरा, पीला है।
P, Q और R द्वारा निरूपित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
P. प्रत्येक नीला, पीला है।
Q. प्रत्येक लाल, हरा है।
R. प्रत्येक लाल, पीला है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
पूर्व दिशा की ओर अभिमुख एक व्यक्ति 4 km सीधा चलता है और उसके बाद दाईं ओर मुड़ता है तथा 3 km चलता है, फिर बाईं ओर मुड़ता है और 2 km चलता है और अंत में, बाईं ओर मुड़ता है और 3 km चलता है। अंतिम स्थान और आरंभिक स्थान के बीच की न्यूनतम दूरी, तथा अंतिम स्थान पर जिस दिशा की ओर व्यक्ति अभिमुख है, वे क्रमशः हैं
एक व्यक्ति अपने घर से सीधा 100 m चलता है, बाएँ मुड़ता है और 100 m चलता है, पुनः बाएँ मुड़ता है और 300 m चलता है, फिर दाएँ मुड़ता है और अपने कार्यालय पहुँचने के लिए 100 m चलता है। यदि उसका कार्यालय सटीक उत्तर-पूर्व दिशा में है, तो वह प्रारंभ में अपने घर से किस दिशा में चलता है?