स्टेल्थ (stealth) प्रौद्योगिकी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. स्टेल्थ वस्तुओं (objects) में अति-लघु रेडार अनुप्रस्थ-परिच्छेद (क्रॉस-सेक्शन) होता है और उन्हें रेडार अवशोषक पदार्थ से विलेपित किया जाता है ।
2. विशेष आवृत्तियों का प्रयोग करके स्टेल्थ वस्तुओं (objects) का पता लगाया जा सकता है ।
3. स्टेल्थ वस्तुओं (objects) को मेटा-पदार्थों (metamaterials) से विलेपित किया जाता है ताकि विद्युत-चुम्बकीय विकिरण के प्रकीर्णन में वृद्धि की जा सके ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सामान्य विज्ञान
ड्रोन झुंडों (स्वामृ) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. वे कमांड केंद्र के साथ संचार के लिए टेरहर्ट्ज बैंड आवृत्ति का प्रयोग करते हैं ।
2. झुंड (स्वामृ) में सम्मिलित कोई ड्रोन, झुंड के अन्य ड्रोनों के साथ संचार कर सकता है ।
3. ड्रोन झुंड के हमले को रोकने के लिए जीपीएस स्पूफिंग (GPS Spoofing) सामान्यत: प्रयोग में लाई जाने वाली तकनीक है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
आनुवंशिक चिकित्सा (जेनेटिक मेडिसिन) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. आनुवंशिक चिकित्सा, रोग के लिए उत्तरदायी खराब जीन को सही करती है/की कमी को पूरा करती है ।
2. निर्मित विषाणुओं (engineered viruses) और लिपिड नैनोकणों का प्रयोग आनुवंशिक चिकित्सा के वाहक के रूप में किया जाता है ।
3. आनुवंशिक चिकित्सा संपूर्ण डीएनए (DNA) अनुक्रम को बदल देती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
DHRUV64 के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह DIR-V कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित तृतीय चिप (chip) है, जिसका समग्र उद्देश्य भारत के लिए माइक्रोप्रोसेसरों के निर्माण को समर्थ बनाना है।
2. यह भारत का प्रथम घरेलू 1.0 GHz, 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में निजी संस्थाओं की भागीदारी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) एक स्वयत अभिकरण है जिसकी स्थापना निजी संस्थाओं की भागीदारी को सुकर बनाने के लिए की गई है ।
2. अमनकुल कॉसमॉस ने विश्व में पहली बार 3D-प्रिंटेड रॉकेट इंजन का उपयोग करके उडान (फ्लाइट) का प्रक्षेपण किया ।
3. स्काईरूट एयरोस्पेस ने GSLV के लिए तरल ईंधन (Liquid fuel) विकसित किया ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
यंत्र अधिगम (मशीन लर्निंग) में प्रयुक्त लाज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. LLMs निकटस्थ संभावित शब्दों के लिए प्रायिकताएँ निदिष्ट करते हैं और तत्पश्चात सर्वोच्च प्रायिकता वाले शब्द को चुनते हैं ।
2. LLMs पूर्वानुमान संबंधी त्रुटियों को न्यूनतम करने के लिए गणितीय इष्टतमीकरण के माध्यम से डेटा का संसाधन (process) करते हैं ।
3. LLMs निष्पक्ष निर्णम (unbiased outputs) उत्पन्न करते हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
आधुनिक विमानों में प्रयुक्त होने वाले ब्लैक बॉक्सों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. उनमें लाल प्रकाश स्पंद उत्सर्जित करने वाला एक बीकन होता है ताकि उनकी अंतर्जलीय खोज को सुकर बनाया जा सके ।
2. वे कॉकपिट वॉइस और फ्लाइट डेटा, दोनों को रिकॉर्ड करते हैं ।
3. उनके मेमोरी यूनिटों के निर्माण में या तो जंगरोधी इस्पात (स्टेनलेस स्टील) या टाइटेनियम का उपयोग किया जाता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
जीनोमंडिडिया परियोजना के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह मानव जीनोम परियोजना का एक भाग है ।
2. यह परियोजना भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) के द्वारा वितपोषित है ।
3. इसका मुख्य लक्ष्य भारतीय जनसंख्या की आनुवंशिक विविधता की सूची तैयार करना है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसका उद्देश्य 50 – 1000 भौतिक क्यूबिट की क्षमता वाले मध्यवर्ती-स्तर के क्वांटम कंप्यूटर विकसित करना है ।
2. इसके कार्यन्वयन के अंतर्गत संपूर्ण भारत के शैक्षणिक और राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों (R&D institutes) में चार विषयगत (थीमेटिक) केंद्रों (T-Hubs) की स्थापना करना सममिलित है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
भारत के डीप ओशन मिशन के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसे भारत सरकार के पतन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया था ।
2. गहरे समुद्री खोज हेतु 3 लोगों को ले जाने के लिए मत्स्य-6000 को डिजाइन किया गया है ।
3. इस मिशन के अंतर्गत समुद्रयान एक परियोजना है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
हाल ही में, भारतीय मानक बी्यूरो (BIS) ने बम निरोधक प्रणाली के परीक्षण और मूल्यांकन के लिए एक राष्ट्रीय मानक प्रवर्तित किया है। इस प्रणाली के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. नए मानक को IS 19445:2025 के रूप में जाना जाता है।
2. इसे विभिन्न एजेंसियों के बीच उपकरण की अंतर-संचालनीयता (interoperability of equipment) में सुधार होगा।
3. DRDO के TBRL द्वारा 30वें सेंट्रल साइंटिफिक रिसर्च इंस्टिट्यूट, रूस के सहयोग से इसका विकास किया गया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
भारत के स्वदेशी नवीन ऊच्च रिजोल्यूशन मौसम मॉडल 'भारत पूर्वानुमान प्रणाली' के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसका उद्देश्य पंचायत समूह के स्तर पर पूर्वानुमान सूचित करना है ।
2. इसे आईआईटी (IIT) दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी (blockchain technology) की विशेषताओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. डेटाबेस में भंडारित अभिलेख, परिवर्तन के जोखिम के बिना, संबंधित हिताधारकों को दृष्टिगोचर करवाए जा सकते हैं।
2. संपूर्ण डेटाबेस की प्रतिियों को बहुत सारे कंप्यूटरों के एक नेटवर्क पर भंडारित किया जाता है, जिसका तुल्यकालन (सिंक) सेकंडों के भीतर होता है।
3. कंसोर्टियम ब्लॉकचेन (consortium blockchain) सार्वजनिक और निजी ब्लॉकचेनों का मिश्रण है, जो चयनित डेटा पहुँच की अनुमति देता है।
4. गणितीय एल्गोरिदम एक बार अभिलिखित किए गए और स्वीकार किए जा चुके किसी भी डेटा के परिवर्तन या विलोपन को असंभव बना देते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
पादप | वर्णन
I. कसावा : काष्ठीय झाड़ी
II. अदरक : आभासी-तनायुक्त शाक
III. मालाबार पालक : शाकीय आरोही लता
IV. पुदीना : वार्षिक झाड़ी
V. पपीता : काष्ठीय झाड़ी
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
विद्युत वाहन बैटरियों के संदर्भ में, निम्नलिखित तत्वों पर विचार कीजिए :
I. कोबाल्ट
II. ग्रेफाइट
III. लिथियम
IV. निकेल
उपर्युक्त में से कितने सामान्यतः बैटरी के कैथोड बनाने के लिए उपयुक्त होते हैं?