Consider the following statements regarding the 42nd Amendment to the Constitution of India :
1. It added three words to the Preamble—'Socialist', 'Secular' and 'Integrity'.
2. It added eight Fundamental Duties to the Constitution.
3. It added new Directive Principles, i.e., Article 39A, Article 43A and Article 47.
4. It granted power to the President, in consultation with the Election Commission, to disqualify members of the State Legislatures.
Which of the above statements are incorrect?
Explanation & Solution
The 42nd Constitutional Amendment Act of 1976 added ten Fundamental Duties under Article 51A (not eight, making Statement 2 incorrect). It added new Directive Principles including Article 39A, 43A, and 48A, whereas Article 47 was already present in the original Constitution (making Statement 3 incorrect). Statements 2 and 3 are therefore incorrect.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
भारतीय संविधान के 42वें संशोधन के सम्बंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसने प्रस्तावना में तीन शब्द जोड़े — 'समाजवाद', 'धर्मनिरपेक्ष' और 'अखंडता'।
2. इसने संविधान में आठ मौलिक कर्तव्य जोड़े।
3. इसने नए निदेशक-सिद्धांत जोड़े, यानी, अनुच्छेद 39A, अनुच्छेद 43A और अनुच्छेद 47.
4. इसके द्वारा राष्ट्रपति को चुनाव आयोग के परामर्श से राज्य विधान-सभाओं/ मण्डलों के सदस्यों को अयोग्य घोषित करने का अधिकार प्रदान किया गया।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन गलत हैं?
42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) द्वारा संविधान में अनुच्छेद 51A के तहत 10 मौलिक कर्तव्य जोड़े गए थे (न कि 8, अतः कथन 2 गलत है)। इसने अनुच्छेद 39A, 43A और 48A जोड़े, जबकि अनुच्छेद 47 मूल संविधान का भाग था (कथन 3 गलत है)। अतः गलत कथन 2 और 3 हैं।