What is 'Policy Cut Motion' ?
Model Answer
Policy Cut Motion (Lok Sabha Rules):
- Concept: A parliamentary device moved during the discussion on Demands for Grants to register disapproval of the underlying policy pursued by a ministry.
- Form & Effect: The motion states that "the amount of the demand be reduced to Re. 1"; if passed, it amounts to a vote of no-confidence against the government.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
'नीति कटौती प्रस्ताव' क्या है ?
नीति कटौती प्रस्ताव (Policy Cut Motion):
- संकल्पना: बजट में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा मंत्रालय की मूलभूत नीति की पूर्ण अस्वीकृति (Disapproval) प्रकट करने हेतु लाया जाने वाला संसदीय प्रस्ताव।
- स्वरूप एवं प्रभाव: इसमें मांग की जाती है कि "मांग की राशि घटाकर ₹1 कर दी जाए"; इस प्रस्ताव का लोकसभा में पारित होना सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के समान होता है।