Make a comparison of Preambles of the Constitutions of India and United States of America.
Main Objectives of the Preamble of the Constitution of India:
The Preamble serves as the preface and guiding light of the Constitution, articulating the core philosophy and aspirational vision of the Indian Republic.
- Nature of the Indian State: Declares India to be a Sovereign, Socialist, Secular, Democratic Republic.
- Four Core Objectives for Citizens:
- Justice: Social, economic, and political (eliminating discrimination, securing distributive equity, and universal adult franchise).
- Liberty: Thought, expression, belief, faith, and worship (Fundamental Rights in Articles 19–28).
- Equality: Status and opportunity, prohibiting discrimination (Articles 14–18).
- Fraternity: Assuring the dignity of the individual and the unity and integrity of the Nation.
Conclusion: As observed in the Berubari and Kesavananda Bharati cases, the Preamble is the key to unlock the minds of constitution makers and represents the basic structure of our constitutional democracy.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
भारत तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधानों की प्रस्तावना की तुलना कीजिए।
भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) के मुख्य उद्देश्य:
प्रस्तावना संविधान का प्रवेश द्वार एवं मार्गदर्शक दर्शन है, जो भारतीय गणराज्य के मूल आदर्शों एवं आकांक्षाओं को समाहित करती है।
- भारतीय राज्य का स्वरूप: भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य घोषित करना।
- नागरिकों हेतु चार महान उद्देश्य:
- न्याय: सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की स्थापना (भेदभाव का अंत व समान मताधिकार)।
- स्वतंत्रता: विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता (अनुच्छेद 19 से 28)।
- समता: प्रतिष्ठा और अवसर की समता (अनुच्छेद 14 से 18)।
- बंधुता: व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाला भ्रातृत्व।
निष्कर्ष: केशवानंद भारती वाद (1973) के अनुसार प्रस्तावना संविधान का अभिन्न अंग एवं मूल ढांचा है, जो समस्त विधियों के निर्वाचन में दिशा-निर्देश प्रदान करती है।