Throw light on the importance of empathy as one of the basic values for civil service.
Model Answer
Significance of Empathy as a Foundational Civil Service Value:
- Definition: The cognitive and emotional capacity of a civil servant to step into the citizen's lived reality, experiencing their distress from their vantage point.
- Administrative Utility:
- Humanizing Discretionary Power: Prevents callous rule-bound rigidity by prioritizing human dignity (Gandhian Talisman).
- Eliminating Indifference & Rent-Seeking: A truly empathetic bureaucrat cannot extract bribes from impoverished citizens.
- Targeting the Last Mile (Antyodaya): Proactively removing procedural bottlenecks to deliver rations, pensions, and medical care to the vulnerable.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
लोक सेवा के आधारभूत मूल्य के रूप में समानुभूति के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
लोक सेवा में समानुभूति (Empathy / परानुभूति) का महत्त्व:
- समानुभूति का अर्थ: स्वयं को जनता (विशेषकर वंचितों) के स्थान पर रखकर उनके कष्टों और पीड़ा को गहराई से महसूस करना।
- प्रशासनिक उपयोगिता:
- संवेदनशील निर्णय-निर्माण: कागजी नियमों के यांत्रिक पालन के स्थान पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाना (गांधीजी का ताबीज)।
- भ्रष्टाचार और लालफीताशाही पर रोक: जब अधिकारी जनता के दर्द को अपना समझेगा, तो वह फाइलों को अटकाने या रिश्वत मांगने की सोच भी नहीं सकता।
- अंतिम व्यक्ति (Antyodaya) तक योजनाओं की पहुँच: वृद्धों, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए त्वरित राहत।