What are the powers of Prime Minister as a Chief of Central Council of Ministers?
Model Answer
Powers of Prime Minister as Chief of Union Council of Ministers:
The Prime Minister is the head of the Union Government and the cornerstone of the Cabinet arch (Article 74 & 75).
- Formation of Ministry: Recommends persons for appointment as Ministers by the President and allocates/reshuffles portfolios.
- Presiding over Meetings: Presides over Union Cabinet meetings and steers policy deliberations and major legislative agendas.
- Coordination and Guidance: Coordinates inter-ministerial policies, guides departmental activities, and resolves inter-departmental conflicts.
- Power of Dismissal: Can ask a minister to resign or advise the President to dismiss a non-conforming minister.
- Collapse of Ministry: His/her resignation or demise automatically dissolves the entire Council of Ministers.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के प्रमुख के रूप में प्रधान-मंत्री की क्या शक्तियाँ हैं?
केंद्रीय मंत्रिपरिषद के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री की शक्तियां:
प्रधानमंत्री वास्तविक कार्यपालिका का प्रधान तथा मंत्रिपरिषद की धुरी होता है (अनुच्छेद 74 एवं 75)।
- मंत्रिपरिषद का गठन: मंत्रियों की नियुक्ति हेतु राष्ट्रपति को नामों की सिफारिश करना तथा उनके विभागों का आवंटन एवं फेरबदल करना।
- कैबिनेट बैठकों की अध्यक्षता: मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करना तथा महत्वपूर्ण नीतिगत एवं विधायी निर्णयों का संचालन करना।
- नीतिगत समन्वय एवं मार्गदर्शन: विभिन्न मंत्रालयों के कार्यों में समन्वय स्थापित करना, मार्गदर्शन देना व गतिरोध दूर करना।
- मंत्रियों को पदमुक्त करना: किसी भी मंत्री से त्यागपत्र मांगना या राष्ट्रपति को उसे बर्खास्त करने की सिफारिश करना।
- मंत्रिपरिषद का अस्तित्व: प्रधानमंत्री का त्यागपत्र या आकस्मिक मृत्यु सम्पूर्ण मंत्रिपरिषद के स्वतः विघटन का कारण बनती है।