Write a short note on the problems of soil erosion in the Chambal region of Madhya Pradesh.
Model Answer
Problem of Soil Erosion in the Chambal Region of Madhya Pradesh:
The Chambal Basin (Sheopur, Morena, and Bhind districts) suffers from India's most severe form of Gully Erosion (अवनालिका अपरदन):
- Genesis of Badland Topography (Bihads):
- The Chambal River and its tributaries cut through soft, deep, loose alluvial topsoil during seasonal floods, dissecting flat agricultural plains into maze-like deep ravines (Bihads) reaching 15–30 metres depth.
- Severe Socio-Economic Impacts:
- Loss of over 6 lakh hectares of prime agricultural land, rendering it uncultivable.
- Historical shelter for dacoits, rural unemployment, out-migration, and ground-water depletion.
- Remediation & Reclamation: Aerial afforestation, check dams, contour bunding, social forestry, and conversion into industrial corridors (Chambal Expressway / Atal Pragati Path).
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में मृदा अपरदन की समस्यायों पर एक लघु टिप्पणी लिखिए।
मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में मृदा अपरदन की समस्या (बीहड़ संकट):
मध्य प्रदेश का चंबल क्षेत्र (श्योपुर, मुरैना एवं भिंड) देश में अवनालिका अपरदन (Gully Erosion) से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है:
- बीहड़ों (Ravines) का निर्माण:
- चंबल व उसकी सहायक नदियां बाढ़ के दौरान मुलायम जलोढ़ मिट्टी को तेजी से काटकर 15 से 30 मीटर तक गहरे गड्ढों और खड्डों (बीहड़ों) में बदल देती हैं, जिसे 'उत्खात भूमि' (Badland Topography) कहते हैं।
- गंभीर सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभाव:
- प्रदेश की 6 लाख हेक्टेयर से अधिक उपजाऊ कृषि भूमि बंजर बीहड़ में तब्दील हो चुकी है।
- कृषि योग्य भूमि की कमी, ऐतिहासिक रूप से डकैत समस्या, बेरोजगारी तथा भूजल स्तर में भारी गिरावट।
- समाधान: चेक डैम निर्माण, समोच्च बांध (Contour Bunding), सघन वनीकरण तथा 'अटल प्रगति पथ' (चंबल एक्सप्रेस-वे) के माध्यम से बीहड़ों का समतलीकरण व औद्योगीकरण।