Analyse the definitional complexity of corruption.
Model Answer
Definitional Complexity and Multi-Dimensionality of Corruption:
- Traditional vs. Contemporary Scope:
- Narrow traditional view limits corruption to "abuse of entrusted public power for private financial gain/bribery" (World Bank definition).
- Broad modern paradigms encompass nepotism, cronyism, intellectual dishonesty, policy capture, institutional bias, and dereliction of public duty.
- Socio-Cultural Relativism: The blurry boundary between traditional cultural gift-giving (reciprocity) and illegal gratification varies across jurisdictions.
- Legality vs. Morality Dilemma: Certain actions may be technically legal within statutory loopholes (e.g., subtle regulatory capture, revolving-door lobbying), yet fundamentally corrupt ethically.
Conclusion: Corruption is an evolving, polymorphic phenomenon defying a singular static definition.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
भ्रष्टाचार की पारिभाषिक जटिलता की विवेचना कीजिये।
भ्रष्टाचार की पारिभाषिक जटिलता (Definitional Complexity of Corruption):
- पारंपरिक बनाम आधुनिक दृष्टिकोण:
- पारंपरिक दृष्टि इसे केवल 'निजी लाभ हेतु सार्वजनिक पद के दुरुपयोग व रिश्वतखोरी' (विश्व बैंक परिभाषा) तक सीमित मानती है।
- आधुनिक दृष्टि में भाई-भतीजावाद (Nepotism), क्रोनी कैपिटलिज्म, नैतिक विचलन, बौद्धिक बेईमानी, पक्षपात और कर्तव्य की जानबूझकर उपेक्षा भी भ्रष्टाचार है।
- सांस्कृतिक व सामाजिक सापेक्षता: जो व्यवहार एक समाज में उपहार/सद्भाव (Gifting) माना जाता है, वही दूसरे समाज में रिश्वत माना जा सकता है।
- कानूनी बनाम नैतिक द्वंद्व: कुछ कार्य कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में नहीं आते (उदा. चुनावी बॉण्ड में लूपहोल या लॉबिंग), किन्तु नैतिक दृष्टि से भ्रष्ट होते हैं।
निष्कर्ष: भ्रष्टाचार एक बहुआयामी, गतिशील और सामाजिक-कानूनी परिघटना है जिसकी कोई एकल सार्वभौमिक परिभाषा पर्याप्त नहीं है।