With reference to the Agreement at the UNFCCC Meeting in Paris in 2015, which of the following statements is/are correct?
1. The Agreement was signed by all the member countries of the UN and it will go into effect in 2017.
2. The Agreement aims to limit the greenhouse gas emissions so that the rise in average global temperature by the end of this century does not exceed 2 °C or even 1.5 °C above pre-industrial levels.
3. Developed countries acknowledged their historical responsibility in global warming and committed to donate $ 1000 billion a year from 2020 to help developing countries to cope with climate change.
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: (b) 2 only
The Paris Agreement (2015) aims to limit global temperature rise to well below 2°C, preferably to 1.5°C, above pre-industrial levels, making statement 2 correct. Statement 1 is incorrect because it did not go into effect in 2017 (it entered into force in November 2016). Statement 3 is incorrect because the $100 billion per year pledge (not $1000 billion) was part of climate finance commitments.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
वर्ष 2015 में पेरिस में UNFCCC बैठक में हुए समझौते के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इस समझौते पर UN के सभी सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किए और यह वर्ष 2017 से लागू होगा।
2. यह समझौता ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को सीमित करने का लक्ष्य रखता है जिससे इस सदी के अंत तक औसत वैश्विक तापमान की वृद्धि उद्योग-पूर्व स्तर (pre-industrial levels) से 2 °C या कोशिश करें कि 1.5 °C से भी अधिक न होने पाए।
3. विकसित देशों ने वैश्विक तापन में अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी को स्वीकारा और जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विकासशील देशों की सहायता के लिए 2020 से प्रतिवर्ष 1000 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: (b) केवल 2
पेरिस समझौता (2015) का उद्देश्य वैश्विक तापमान वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2 °C या 1.5 °C से नीचे सीमित रखना है, अतः कथन 2 सही है। यह समझौता 2017 में नहीं बल्कि नवंबर 2016 में लागू हुआ था (कथन 1 गलत)। विकसित देशों द्वारा प्रतिवर्ष 100 अरब डॉलर (1000 अरब नहीं) की सहायता की प्रतिबद्धता थी, अतः कथन 3 गलत है।