With reference to anti-defection law in India, consider the following statements :
1. The law specifies that a nominated legislator cannot join any political party within six months of being appointed to the House.
2. The law does not provide any time-frame within which the presiding officer has to decide a defection case.
Which of the statements given above is/are correct ?
Correct Option: 2 only
Under the Tenth Schedule (Anti-Defection Law), a nominated member can join a political party if they do so within the first six months of taking their seat in the House, making statement 1 incorrect (it states they 'cannot' join). The law originally did not specify any time frame for the Presiding Officer to decide a defection case, leading to judicial interventions, making statement 2 correct.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
भारत में दल-बदल विरोधी कानून के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह कानून विनिर्दिष्ट करता है कि कोई नामनिर्दिष्ट विधायक सदन में नियुक्त होने के छह मास के अन्दर किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकता ।
2. यह कानून कोई समयावधि नहीं देता जिसके अन्दर पीठासीन अधिकारी को दल-बदल मामला विनिश्चित करना होता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
सही उत्तर: केवल 2
दल-बदल विरोधी कानून (दसवीं अनुसूची) के अनुसार, एक मनोनीत सदस्य सदन में शपथ लेने के छह मास के भीतर किसी राजनीतिक दल में शामिल हो सकता है, अतः कथन 1 गलत है क्योंकि इसमें 'नहीं' कहा गया है। कानून में पीठासीन अधिकारी द्वारा दल-बदल मामले के निर्णय के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई थी, जिससे यह कथन 2 सही है।