With reference to Ayushman Bharat Digital Mission, consider the following statements :
1. Private and public hospitals must adopt it.
2. As it aims to achieve universal health coverage, every citizen of India should be part of it ultimately.
3. It has seamless portability across the country.
Which of the statements given above is/are correct ?
Correct Option: 3 only
The Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) aims to create a seamless digital health ecosystem for India. Participation for private and public hospitals is voluntary, not mandatory (Statement 1 is incorrect). Similarly, having an Ayushman Bharat Health Account (ABHA) ID is voluntary for citizens, not compulsory (Statement 2 is incorrect). However, the mission is designed to ensure seamless portability of health records across the country (Statement 3 is correct).
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. प्राइवेट अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों को इसे अवश्य अपनाना चाहिए ।
2. चूँकि इसका लक्ष्य स्वास्थ्य की सर्वजनीन व्याप्ति है, अंततोगत्वा भारत के हर नागरिक को इसका हिस्सा हो जाना चाहिए ।
3. यह पूरे देश में निर्बाध रूप से लागू किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?
सही उत्तर: केवल 3
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत अस्पतालों और नागरिकों के लिए इसमें शामिल होना स्वैच्छिक है, अनिवार्य नहीं (कथन 1 और 2 गलत हैं)। यह मिशन पूरे देश में स्वास्थ्य रिकॉर्ड की निर्बाध सुगमता और पोर्टबिलिटी सुनिश्चित करता है (कथन 3 सही है)।