Home›UPSC Prelims›Paper 2: General Studies II (CSAT)›Civil Services Aptitude Test (CSAT)›Comprehension›Which one of the following is the most logical and rational inference
Reading Passage
Based on the passage:
Most invasive species are neither terribly successful nor very harmful. Britain's invasive plants are not widespread, not spreading especially quickly, and often less of a nuisance than vigorous natives such as bracken. The arrival of new species almost always increases biological diversity in a region; in many cases, a flood of newcomers drives no native species to extinction. One reason is that invaders tend to colonise disturbed habitats like polluted lakes and post-industrial wasteland, where little else lives. They are nature's opportunists.

Which one of the following is the most logical and rational inference that can be made from the above passage?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.Invasive species should be used to rehabilitate desert areas and wastelands of a country.
B.Laws against the introduction of foreign plants are unnecessary.
C.Sometimes, the campaigns against foreign plants are pointless.Correct
D.Foreign plants should be used to increase the biodiversity of a country.
Explanation & Solution

Correct Option: Sometimes, the campaigns against foreign plants are pointless.

The passage argues that most invasive species are neither very successful nor very harmful, often increasing biological diversity without driving native species to extinction, and acting as nature's opportunists in disturbed habitats where little else lives. From this, it can be logically inferred that extreme fear or generalized campaigns against all foreign plants or invasive species can sometimes be pointless, since they are not inherently disastrous and often occupy wasteland. Thus, option 3 is the most logical and rational inference.

हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर

पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
अधिकांश आक्रामक जातियाँ (इनवेसिव स्पीशीज़) न तो घोर रूप से सफल हैं, न ही अत्यंत नुकसानदेह हैं । ब्रिटेन के आक्रामक पादप न तो व्यापक रूप से फैले हैं, न ही खास तेजी से फैलते हैं, और अक्सर ब्रेकेन की तरह के प्रबल प्राकृत पादपों की अपेक्षा कम परेशान करने वाले हैं । नई जातियों का आगमन लगभग हमेशा ही किसी क्षेत्र में जैव-विविधता को बढ़ा देता है; बहुत से मामलों में नवागंतुकों की बाढ़ किसी भी प्राकृत जाति को विलोपन की तरफ नहीं ले जाती । इसका एक कारण यह है कि आक्रामक पादप प्रदूषित झीलों और उद्योगोत्तर व्यर्थ भूमि की तरह के विक्षुब्ध पर्यावासों को, जहाँ और कुछ भी जीवित नहीं रहता, उपनिवेशित करने की ओर प्रवृत्त होते हैं । वे प्रकृति के अवसरवादी हैं ।

उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

A.आक्रामक जातियों का उपयोग किसी देश के मरुक्षेत्रों और व्यर्थ भूमियों के पुनरावासन के लिए किया जाना चाहिए ।
B.विदेशी पादपों के सन्निवेश के विरुद्ध कानून अनिवार्य हैं ।
C.कभी-कभी, विदेशी पादपों के विरुद्ध मुहिम चलाना निरर्थक होता है ।सही
D.विदेशी पादपों का उपयोग किसी देश की जैव-विविधता बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए ।

सही उत्तर: कभी-कभी, विदेशी पादपों के विरुद्ध मुहिम चलाना निरर्थक होता है ।

परिच्छेद तर्क देता है कि अधिकांश आक्रामक जातियाँ न तो अत्यधिक सफल हैं और न ही बहुत नुकसानदेह, और वे अक्सर जैव-विविधता को बढ़ाती हैं तथा विक्षुब्ध पर्यावासों में अवसरवादी रूप से उगती हैं। इससे यह तार्किक निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि सभी विदेशी पौधों या आक्रामक जातियों के विरुद्ध चलाई जाने वाली मुहिम कभी-कभी निरर्थक होती है, क्योंकि वे स्वभावतः विनाशकारी नहीं होतीं। अतः विकल्प 3 सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष है।

See this question in context →
Free Android App

Practice Better on the StatePYQ Mobile App

⚡ Error Diary · ⏱ Timed Mains Answer Pacer · 📴 Offline Revision Vault

Get it onGoogle Play