Consider the following assertion :
The genesis of political alliances based on community lay in the very nature of the Montague-Chelmsford Reforms, 1919.
Which of the following statements support/supports the above assertion ?
1. Reforms retained and extended the principle of separate electorates.
2. Separate electorates were supposed to counter Indian nationalism, which was growing stronger.
3. Deprived classes rallied around the favours inherent in separate electorates.
Select the answer using the code given below :
Correct Option: (d) 1, 2 and 3
The correct option is (d) 1, 2 and 3. All statements explain the assertion. The Montague-Chelmsford Reforms (1919) institutionalized and extended communal separate electorates (originally introduced in 1909), which formed the basis for community-based political alliances. This policy of divide and rule deliberately aimed to counter the rising tide of Indian nationalism by fragmenting the national movement along religious and caste lines. Consequently, various groups including depressed classes began to organize politically around the perceived benefits of separate electorates.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
निम्नलिखित अभिकथन पर विचार कीजिए :
समुदाय पर आधारित राजनैतिक गठबंधनों की उत्पत्ति, 1919 के मोटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों के मूल स्वरूप में निहित थी ।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन, उपयुक्त अभिकथन का समर्थन करता है/करते हैं ?
1. इन सुधारों ने पृथक निर्वाचक मंडलों के सिद्धांत को बनाए रखा और विस्तृत किया ।
2. पृथक निर्वाचक मंडलों का उद्देश्य सशक्त होते भारतीय राष्ट्रवाद का प्रतिरोध करना था ।
3. बंचित वर्ग पृथक निर्वाचक मंडलों में अंतर्निहित हितों के लिए एकजुट हुए ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3
सही विकल्प (d) 1, 2 और 3 है। सभी कथन अभिकथन का समर्थन करते हैं। 1919 के मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों ने पृथक निर्वाचक मंडलों के सिद्धांत को न केवल बनाए रखा बल्कि उसका विस्तार किया। इस ब्रिटिश नीति का मुख्य उद्देश्य सशक्त होते हुए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को कमजोर करना था, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न समुदायों और वर्गों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए पृथक प्रतिनिधित्व की मांग के इर्द-गिर्द संगठन बनाना शुरू किया।