Consider the following countries :
1. China
2. France
3. India
4. Israel
5. Pakistan
Which among the above are Nuclear Weapons States as recognized by the Treaty on the Non-Proliferation of Nuclear Weapons, commonly known as Nuclear Non-Proliferation Treaty (NPT)?
Correct Option: 1 and 2 only
The Treaty on the Non-Proliferation of Nuclear Weapons (NPT) recognizes only those states that manufactured and exploded a nuclear weapon or other nuclear explosive device prior to January 1, 1967, as Nuclear Weapon States. These are the five permanent members of the UN Security Council: the US, Russia, the UK, France, and China; India, Israel, and Pakistan are not signatories and thus not recognized as such under the treaty.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
1. चीन
2. फ्रांस
3. भारत
4. इज़राइल
5. पाकिस्तान
उपर्युक्त में से कौन-से, परमाणु शस्त्रों के अप्रसार विषयक संधि (ट्रीटी ऑन द नॉन-प्रोलिफरेशिन ऑफ न्यूक्लियर वेपन्स) जिसे सामान्यतः परमाणु अप्रसार संधि (न्यूक्लियर नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटी) (NPT) के नाम से जाना जाता है, की मान्यता के अनुसार, परमाणु शस्त्र-सम्पन्न राज्य (न्यूक्लियर वेपन्स स्टेट्स) हैं?
सही उत्तर: केवल 1 और 2
परमाणु अप्रसार संधि (NPT) केवल उन देशों को परमाणु शस्त्र-सम्पन्न राज्य के रूप में मान्यता देती है जिन्होंने 1 जनवरी 1967 से पहले परमाणु हथियार या अन्य परमाणु विस्फोटक उपकरण का निर्माण और परीक्षण किया था। ये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य हैं: अमेरिका, रूस, यूके, फ्रांस और चीन; भारत, इज़राइल और पाकिस्तान इसके हस्ताक्षरकर्ता नहीं हैं और इसलिए इस संधि के तहत उन्हें मान्यता प्राप्त नहीं है।