Consider the following statements :
1. A bill amending the Constitution requires a prior recommendation of the President of India.
2. When a Constitution Amendment Bill is presented to the President of India, it is obligatory for the President of India to give his/her assent.
3. A Constitution Amendment Bill must be passed by both the Lok Sabha and the Rajya Sabha by a special majority and there is no provision for joint sitting.
Which of the statements given above are correct ?
Correct Option: 2 and 3 only
Under Article 368 of the Constitution, a Constitution Amendment Bill can be introduced in either House of Parliament, and it does not require the prior recommendation of the President of India (Statement 1 is incorrect). When a Constitution Amendment Bill is presented to the President, it is obligatory for the President to give his assent under Article 368 (Statement 2 is correct). Such a bill must be passed in each House by a special majority, and Article 368 makes no provision for a joint sitting (Statement 3 is correct).
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसी संविधान संशोधन विधेयक को भारत के राष्ट्रपति की पूर्व सिफारिश की अपेक्षा होती है ।
2. जब कोई संविधान संशोधन विधेयक भारत के राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, तो भारत के राष्ट्रपति के लिए यह बाध्यकारी है कि वे अपनी अनुमति दें ।
3. संविधान संशोधन विधेयक लोक सभा और राज्य सभा दोनों द्वारा विशेष बहुमत से पारित होना ही चाहिए और इसके लिए संयुक्त बैठक का कोई उपबंध नहीं है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
सही उत्तर: केवल 2 और 3
संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत संविधान संशोधन विधेयक को संसद के किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है और इसके लिए राष्ट्रपति की पूर्व सिफारिश की आवश्यकता नहीं होती है (कथन 1 गलत है)। राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर राष्ट्रपति को अनुमति देना अनिवार्य कर दिया गया है (कथन 2 सही है)। यह विधेयक दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग विशेष बहुमत से पारित होना चाहिए और इसके लिए संयुक्त बैठक का कोई प्रावधान नहीं है (कथन 3 सही है)।