Consider the following statements:
1. India has more arable area than China.
2. The proportion of irrigated area is more in India as compared to China.
3. The average productivity per hectare in Indian agriculture is higher than that in China.
How many of the above statements are correct?
Correct Option: Only one
Statement 1 is correct because India has the largest arable land area in the world, surpassing both the US and China. Statement 2 is incorrect as China has a higher percentage and absolute quantum of irrigated area relative to its cultivated land compared to India. Statement 3 is incorrect because China's average agricultural productivity per hectare is generally higher than India's due to better technological inputs and intensive farming practices. Hence, only one statement is correct.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. चीन की तुलना में भारत के पास अधिक कृषियोग्य क्षेत्र है।
2. चीन की तुलना में भारत में सिंचित क्षेत्र का अनुपात अधिक है।
3. चीन की तुलना में भारत की कृषि में प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादकता अधिक है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
सही उत्तर: केवल एक
कथन 1 सही है क्योंकि भारत के पास विश्व में सबसे अधिक कृषियोग्य क्षेत्र है, जो चीन और अमेरिका दोनों से अधिक है। कथन 2 गलत है क्योंकि भारत की तुलना में चीन में कुल खेती योग्य भूमि के मुकाबले सिंचित क्षेत्र का अनुपात अधिक है। कथन 3 गलत है क्योंकि उन्नत कृषि तकनीकों के कारण चीन में प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादकता भारत से अधिक है। अतः केवल एक कथन सही है।