Consider the following statements:
I. India accounts for a very large portion of all equity option contracts traded globally thus exhibiting a great boom.
II. India's stock market has grown rapidly in the recent past even overtaking Hong Kong's at some point of time.
III. There is no regulatory body either to warn the small investors about the risks of options trading or to act on unregistered financial advisors in this regard.
Which of the statements given above are correct?
Correct Option: I and II only
Statement I is correct because India accounts for a massive share of equity option contracts traded globally, fueled by retail participation and phenomenal market growth. Statement II is correct because the Indian stock market has expanded exponentially, even surpassing Hong Kong's stock exchange capitalization briefly. Statement III is incorrect because regulatory bodies like the Securities and Exchange Board of India (SEBI) actively issue warnings, issue circulars regarding trading risks, and take strict action against unregistered financial influencers (finfluencers). Therefore, statements I and II are correct.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वैश्विक स्तर पर किए गए सभी इक्विटी विकल्प संविदाओं के कारोबार में भारत का अत्यधिक बृहद अंश होता है, इस प्रकार भारत सहसा अतिवृद्धि को दर्शाता है।
II. हाल के विगत समय में भारत का स्टॉक बाजार तेजी से बढ़ा है, यहाँ तक कि उसने एक समय इसमें हांगकांग को भी पीछे छोड़ दिया।
III. छोटे निवेशकों को या तो विकल्प व्यापार जोखिमों की चेतावनी देने या इस विषय में अपंजीकृत वित्तीय सलाहकारों पर कार्रवाई करने के लिए कोई नियामक निकाय नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
सही उत्तर: केवल I और II
कथन I सही है क्योंकि वैश्विक स्तर पर कारोबार किए जाने वाले इक्विटी विकल्प संविदाओं में भारत का अत्यधिक वृहद अंश है, जो खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। कथन II सही है क्योंकि हाल के समय में भारतीय शेयर बाजार में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, यहाँ तक कि इसने कुछ समय के लिए हांगकांग के बाजार को भी पीछे छोड़ दिया था। कथन III सही नहीं है क्योंकि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) जैसे नियामक निकाय छोटे निवेशकों को जोखिमों के प्रति चेतावनी देने और अपंजीकृत वित्तीय सलाहकारों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते हैं। अतः केवल I और II सही हैं।