Consider the following statements regarding World Toilet Organization:
1. It is one of the agencies of the United Nations.
2. World Toilet Summit, World Toilet Day and World Toilet College are the initiatives of this organization, to inspire action to tackle the global sanitation crisis.
3. The main focus of its function is to grant funds to the least developed countries and developing countries to achieve the end of open defecation.
Which of the statements given above is/are correct?
Correct Option: (a) 2 only
Statement 1 is incorrect because the World Toilet Organization (WTO) is a global non-profit organization, not a United Nations agency. Statement 2 is correct as it initiates the World Toilet Summit, World Toilet Day (now an official UN day), and World Toilet College. Statement 3 is incorrect as it is an advocacy and capacity-building NGO, not a primary donor agency granting funds to governments to eradicate open defecation.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
विश्व शौचालय संगठन (वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गनाइजेशन) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों में से एक है ।
2. वैश्विक स्वच्छता संकट के समाधान पर कार्रवाई हेतु प्रेरित करने के लिए विश्व शौचालय शिखर सम्मेलन, विश्व शौचालय दिवस और विश्व शौचालय कॉलेज इस संगठन की पहल हैं ।
3. इसके कार्य का मुख्य लक्ष्य कम विकसित देशों और विकासशील देशों को खुले में शौच की समाप्ति के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निधि प्रदान करना है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
सही उत्तर: (a) केवल 2
कथन 1 गलत है क्योंकि विश्व शौचालय संगठन संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी नहीं बल्कि एक वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन है। कथन 2 सही है क्योंकि विश्व शौचालय शिखर सम्मेलन, विश्व शौचालय दिवस और विश्व शौचालय कॉलेज इसकी प्रमुख पहल हैं। कथन 3 गलत है क्योंकि यह सरकारों को निधि प्रदान करने वाली प्राथमिक एजेंसी नहीं है।