Consider the following statements in respect of the Constitution Day:
Statement-I: The Constitution Day is celebrated on 26th November every year to promote constitutional values among citizens.
Statement-II: On 26th November, 1949, the Constituent Assembly of India set up a Drafting Committee under the Chairmanship of Dr. B. R. Ambedkar to prepare a Draft Constitution of India.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?
Correct Option: Statement-I is correct but Statement-II is incorrect
Statement-I is correct: Constitution Day (Samvidhan Divas) is celebrated on 26th November every year to commemorate the adoption of the Constitution of India by the Constituent Assembly in 1949 and to promote constitutional values. Statement-II is incorrect because the Drafting Committee was set up much earlier, on August 29, 1947, not on November 26, 1949 (which was the date the Constitution was finally adopted).
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
संविधान दिवस के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन-I : नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को संवर्धित करने के लिए संविधान दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।
कथन-II : 26 नवंबर, 1949 को, भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ० बी० आर० अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूपण समिति बनाई।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
सही उत्तर: कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
कथन-I सही है: नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। कथन-II गलत है क्योंकि प्रारूपण समिति का गठन 26 नवंबर 1949 को नहीं, बल्कि बहुत पहले 29 अगस्त 1947 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में किया गया था (26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकृत किया गया था)।