Directions: Consider the given information and answer the three items that follow.
Six boxes A, B, C, D, E and F have been painted with six different colours viz., violet, indigo, blue, green, yellow and orange and arranged from left to right (not necessarily either kept or painted with the colours in the same order). Each box contains a ball of any one of the following six games: cricket, hockey, tennis, golf, football and volleyball (not necessarily in the same order). The golf ball is in violet box and is not in the box D. The box A which contains tennis ball is orange in colour and is at the extreme right. The hockey ball is neither in box D nor in box E. The box C having cricket ball is painted green. The hockey ball is neither in the box painted blue nor in the box painted yellow. The box C is fifth from right and next to box B. The box B contains volleyball. The box containing the hockey ball is between the boxes containing golf ball and volleyball.
Which one of the following boxes contains the golf ball ?
Correct Option: (b) E
Let the six positions from left to right be 1, 2, 3, 4, 5, 6. Box A containing the tennis ball is orange and at the extreme right (position 6). Box C containing the cricket ball is green and is fifth from the right, which is position 2. Box C is next to Box B. Since Box B has volleyball, B cannot be at position 1 (which would leave no space for hockey/golf adjacent to volleyball). Thus, Box B is at position 3. The hockey ball is between golf and volleyball. Since volleyball is at B (position 3), hockey must be at position 4 and golf at position 5. Since hockey is neither in Box D nor E, and golf is not in D, and Box C (position 2), B (position 3), and A (position 6) are occupied, Box F must contain hockey (position 4), Box E must contain golf (position 5), and Box D must contain football (position 1). Thus, Box E contains the golf ball.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
निर्देश: निम्नलिखित सूचना पर विचार करते हुए आगे दिए गए तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
छ: बक्सों A, B, C, D, E और F को छ: विभिन्न रंगों - बैंगनी, आसमानी, नीला, हरा, पीला और नारंगी से रंगा गया है और उन्हें बाये से दाये की ओर कम में रखा गया है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम के रंगों में रहे गए अथवा रंगे गए)। प्रत्येक बक्स में छ: खेलों - क्रिकेट, हॉकी, टेनिस, गोलफ, फुटबॉल और वॉलीबॉल की गेंदों में से कोई एक गेंद रखी गयी है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में)। गोलफ की गेंद बैंगनी बक्स में है और वह D बक्स में नहीं है। बक्स A का, जिसमें टेनिस बॉल है, रंग नारंगी है और वह दायी ओर के अन्त में रखा है। हॉकी की गेंद न तो बक्स D में है, न ही बक्स E में। बक्स C का, जिसमें क्रिकेट की गेंद है, रंग हरा है। हॉकी की गेंद वाला बक्स न तो नीले रंग से रंगा है, न ही पीले रंग से। बक्स C, दायी ओर से पांचवे स्थान पर है और बक्स B के बगल में है। बक्स B में वॉलीबॉल है। हॉकी की गेंद वाला बक्स, गोलफ की गेंद वाले और वॉलीबॉल वाले बक्सों के बीच में है।
निम्नलिखित में से कौन-से बक्स में गोलफ की गेंद है ?
सही उत्तर: (b) E
मान लीजिए कि बाएं से दाएं छह बक्से क्रमशः स्थान 1, 2, 3, 4, 5, 6 पर रखे हैं। बक्स A (टेनिस, नारंगी) दाईं ओर के अंत (स्थान 6) पर है। बक्स C (क्रिकेट, हरा) दाईं ओर से पांचवें स्थान (स्थान 2) पर है। बक्स C, बक्स B के बगल में है। चूंकि B में वॉलीबॉल है और हॉकी का बक्स, गोल्फ और वॉलीबॉल के बीच में है, इसलिए B स्थान 3 पर होगा, हॉकी स्थान 4 पर और गोल्फ स्थान 5 पर होगा। बक्सों D, E, F के लिए: हॉकी (स्थान 4) न तो D में है न ही E में, इसलिए यह F में होगा। गोल्फ (स्थान 5) D में नहीं है, इसलिए यह E में होगा। बचा हुआ फुटबॉल (स्थान 1) बक्स D में होगा। अतः बक्स E में गोल्फ की गेंद है, जो विकल्प (b) को सही बनाता है।