With reference to 'Forest Carbon Partnership Facility', which of the following statements is/are correct?
1. It is a global partnership of governments, businesses, civil society and indigenous peoples.
2. It provides financial aid to universities, individual scientists and institutions involved in scientific forestry research to develop eco-friendly and climate adaptation technologies for sustainable forest management.
3. It assists the countries in their 'REDD+ (Reducing Emissions from Deforestation and Forest Degradation+)' efforts by providing them with financial and technical assistance.
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: 1 and 3 only
Statement 1 is correct as the Forest Carbon Partnership Facility (FCPF) is a global partnership of governments, businesses, civil society, and indigenous peoples focused on reducing emissions from deforestation and forest degradation. Statement 2 is incorrect because the FCPF does not fund individual academic or scientific research; instead, as described in statement 3, it assists developing countries in their REDD+ readiness and performance-based payments efforts.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
'वन कार्बन भागीदारी सुविधा (फॉरेस्ट कार्बन पार्टनरशिप फैसिलिटी)' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह सरकारों, व्यवसायों, नागरिक समाज और देशी जनों (इंडिजीनस पीपल्स) की एक वैश्विक भागीदारी है।
2. यह धारणीय (सस्टेनेबल) वन प्रबंधन हेतु पर्यावरण-अनुकूली (ईको-फ्रेंडली) और जलवायु अनुकूलन (क्लाइमेट एडजस्टमेंट) प्रौद्योगिकियों (टेक्नोलॉजीज) के विकास के लिए वैज्ञानिक वानिकी अनुसंधान में लगे विश्वविद्यालयों, व्यक्तिगत (इंडिविजुअल) वैज्ञानिकों तथा संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
3. यह देशों की, उनके 'वनोंन्मूलन और वन-निम्नीकरण उत्सर्जन कम करने+ [(रिड्यूसिंग एमिशन्स फ्रॉम डिफॉरेस्टेशन एंड फॉरेस्ट डिग्रेडेशन+) (REDD+)]' प्रयासों में वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान कर, मदद करती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: केवल 1 और 3
कथन 1 सही है क्योंकि वन कार्बन भागीदारी सुविधा (FCPF) सरकारों, व्यवसायों, नागरिक समाज और देशी जनों की एक वैश्विक भागीदारी है जो वनोन्मूलन व वन-निम्नीकरण से उत्सर्जन को कम करने पर केंद्रित है। कथन 2 गलत है क्योंकि FCPF व्यक्तिगत शैक्षणिक या वैज्ञानिक अनुसंधान को वित्तपोषित नहीं करता है; इसके बजाय, जैसा कि कथन 3 में वर्णित है, यह विकासशील देशों को उनके REDD+ प्रयासों में वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करता है।